Char Dham Yatra 2023: आज अक्षय तृतीया से शुरू हो गई है चार धाम की यात्रा, जानिए कब खुलेंगे केदारनाथ-बद्रीनाथ के कपाट

Char Dham Yatra 2023: उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा भारत में सबसे लोकप्रिय हिंदू तीर्थस्थलों में से एक है। यह तीर्थ चार पवित्र स्थलों - बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा है। ये यात्रा आज 22 अप्रैल 2023 से शुरू हो गई है। हर साल सर्दी के मौसम में केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री 6 महीने के लिए बंद रहते हैं

अपडेटेड Apr 22, 2023 पर 1:21 PM
Story continues below Advertisement
गंगोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर खुल गए हैं।

Char Dham Yatra 2023: उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा भारत में सबसे लोकप्रिय हिंदू तीर्थस्थलों में से एक है। यह तीर्थ चार पवित्र स्थलों - बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा है। ये यात्रा आज 22 अप्रैल 2023 से शुरू हो गई है। हर साल सर्दी के मौसम में केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री 6 महीने के लिए बंद रहते हैं। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे जबकि यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट आज 22 अप्रैल से अक्षय तृतीया के दिन खुल गए हैं। हर साल यात्रा के प्रति लोगों में खासा उत्साह रहता है। अब तक 16 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके

आज से शुरू हुई यात्रा

गंगोत्री धाम यात्रा - 22 अप्रैल 2023 (Gangotri Dham yatra 2023)


गंगोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर खुल गए हैं। उत्तराखंड के गढ़वाल में गंगोत्री हिमनद से गंगा नदी निकलती है।

यमुनोत्री धाम यात्रा- 22 अप्रैल 2023 (Yamunotri Dham Yatra 2023)

चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर खोल दिये गए हैं। पवित्र यमुना नदी यमुनोत्री से ही निकलती है।

केदारनाथ धाम यात्रा - 25 अप्रैल 2023 (Kedarnath Dham Yatra 2023)

केदारनाथ धाम 25 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगी। केदारनाथ धाम 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है। ऐसा कहा जाता है कि महाभारत के युद्ध में अपने भाईयों की हत्या के पाप का प्रायश्चित करने के लिए पांडव केदारनाथ आए थे।

बद्रीनाथ धाम यात्रा - 27 अप्रैल 2023 (Badrinath Dham Yatra 2023)

बद्रीनाथ धाम के दर्शन लोग 27 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर कर पाएंगे। कहते हैं कि बद्रीनाथ धाम के दर्शन के बिना चार धाम यात्रा पूरी नहीं होती। भगवान विष्णु के 24 अवतारों में से एक नर और नारायण ऋषि की यह तपोभूमि है।

आईआरसीटीसी टूर पैकेज

आईआरसीटीसी 11 दिन 12 रातों का चार धाम का टूर पैकेज दे रहा है। ये टूर पैकेज दिल्ली, मुंबई, पटना, भुवनेश्वर, इंदौर, भोपाल, रायपुर से 1 मई 2023 से शुरू होगा। तीर्थयात्री आईआरसीटीसी पर्यटन की आधिकारिक वेबसाइट यानी irctctourism.com पर जाकर पैकेज बुक कर सकते हैं।

ये है टूर पैकेज की कॉस्ट

मुंबई के पैकेज की बात करें तो आईआरसीटीसी एयर टूर पैकेज ऑफर कर रहा है। यह मुंबई-दिल्ली-हरिद्वार-बारकोट-जानकीचट्टी-यमुनोत्री-उत्तरकाशी-गंगोत्री-गुप्तकाशी-सोन प्रयाग-केदारनाथ-बद्रीनाथ-हरिद्वार-दिल्ली-मुंबई जैसी जगहों को कवर करेगा। आईआरसीटीसी का तीर्थयात्री हवाई यात्रा पैकेज ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के लिए प्रति व्यक्ति 67,000 रुपये से शुरू होता है। हालांकि, टूर पैकेज की कीमतें अलग-अलग है। सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए पैकेज की कीमत 91,400 रुपये होगी जबकि डबल ऑक्यूपेंसी के लिए इसकी कीमत लगभग 69,900 रुपये होगी।

कीमतों में बड़े करेक्शन का इंतजार करने की बजाय सोने में निवेश बनाए रखें: टाटा एसेट मैनेजमेंट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।