क्रिसमस–न्यू ईयर में विदेश घूमने के लिए 5 बेस्ट ऑप्शन, कपल्स के लिए हैं बजट फ्रेंडली

क्रिसमस–न्यू ईयर में बाहर घूमने का मन है, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कहां जाएं? ऐसी ट्रिप जिसमें विदेश घूम आए और ट्रिप पॉकेट फ्रेंडसी हो। तो ये लिस्ट आपके काम आ सकती है। क्रिसमस और न्यू ईयर के टाइम पीरियड में होटल और फ्लाइट टिकट महंगी मिलती है

अपडेटेड Dec 02, 2025 पर 8:01 PM
Story continues below Advertisement
क्रिसमस–न्यू ईयर में बाहर घूमने का मन है, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कहां जाएं?

क्रिसमस–न्यू ईयर में बाहर घूमने का मन है, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कहां जाएं? ऐसी ट्रिप जिसमें विदेश घूम आए और ट्रिप पॉकेट फ्रेंडसी हो। तो ये लिस्ट आपके काम आ सकती है। क्रिसमस और न्यू ईयर के टाइम पीरियड में होटल और फ्लाइट टिकट महंगी मिलती है। कहीं 5 दिन का कपल ट्रिप 1 लाख से भी कम में निपट जाता है, तो यूरोप जैसी जगहों पर ट्रिप कॉस्ट 5 लाख तक पहुंच जाती हैं। यहां जाने ऐसे ही कुछ ऑप्शन जहां आप क्रिसमस या नया साल मना सकते हैं।

नेपाल - सिर्फ 84,000 रुपये में कपल ट्रिप

काठमांडू और पोखरा का 5 दिनों का ट्रिप इंडियन कपल कम बजट में निपटा सकते हैं। फ्लाइट, होटल, ट्रांसपोर्ट, फूड आदि पर कुल खर्च करीब 84,000 रुपये आता है।


फ्लाइट - 38,000 रुपये

होटल - 20,000 रुपये

ट्रांसपोर्ट - 8,000 रुपये

फूड - 10,000 रुपये

एक्स्ट्रा खर्च - 8,000 रुपये

सबसे बड़ी राहत यह कि नेपाल वीजा-फ्री है, जो ट्रिप को और किफायती बनाता है।

वियतनाम - 1.7–1.9 लाख में हैनोई और हालोंग बे

पिछले दो सालों में वियतनाम भारतीय कपल्स का हॉट डेस्टिनेशन बन गया है। 5 दिन का पैकेज, जिसमें फ्लाइट, ई-वीजा, हैनोई स्टे और हालोंग बे क्रूज शामिल हो, कुल 1.70–1.90 लाख रुपये में पड़ता है।

फ्लाइट - 70,000 रुपये–80,000 रुपये

ई-वीजा - 4,000 रुपये–5,000 रुपये

होटल - 26,000 रुपये

फूड - 18,000 रुपये–22,000 रुपये

एक्टिविटी - 22,000 रुपये–28,000 रुपये

यूएई - दुबई और अबू धाबी 2.20–2.60 लाख में

लग्जरी आधुनिक शहरों का शानदार मिश्रण चाहने वालों के लिए दुबई–अबू धाबी पैकेज 5 दिनों का 2.20–2.60 लाख रुपये में आता है।

फ्लाइट - 50,000 रुपये

वीजा - 11,000 रुपये–18,000 रुपये

होटल - 48,000 रुपये

फूड - 22,000 रुपये–28,000 रुपये

एक्टिविटी - 60,000 रुपये–75,000 रुपये

होटल टैक्स - 3,000 रुपये–4,000 रुपये

ग्लोबल विलेज, डेजर्ट सफारी, थीम पार्क और बुर्ज़ खलीफा जैसी एक्टिविटी की वजह से कुल बजट बढ़ जाता है।

जापान - 3.5–4.6 लाख रुपये का हाई-एंड एक्सपीरियंस

जापान का 5 दिन का टोक्यो–हाकोने पैकेज पूरी तरह प्रीमियम ट्रैवल के श्रेणी में आता है। कुल खर्च 3.5–4.6 लाख रुपये के बीच है।

फ्लाइट - 1.6–2.0 लाख

होटल - 80,000 रुपये

ट्रांसपोर्ट - 20,000 रुपये–28,000 रुपये

फूड - 40,000 रुपये–55,000 रुपये

एक्टिविटी - 35,000 रुपये–50,000 रुपये

चेरी ब्लॉसम सीजन या ओनसेन एक्सपीरियंस बजट को और बढ़ा सकते हैं।

फिनलैंड - 6–8.7 लाख, सबसे महंगी ट्रिप

अगर कोई कपल नॉर्थन लाइट, ग्लास इग्लू स्टे और आर्कटिक एडवेंचर चाहता है, तो फिनलैंड का 5 दिन का लैपलैंड पैकेज 6–8.7 लाख रुपये तक पहुंच जाता है।

होटल - 2.2–2.8 लाख (ग्लास इग्लू सबसे महंगा)

एक्टिविटी - 1–1.4 लाख

फूड - 50,000 रुपये–60,000 रुपये

फ्लाइट और प्रीमियम टूर्स यात्रा को सबसे महंगा विकल्प बनाते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।