FD Rates: फॉरेन बैंक सिटी बैंक इंडिया (CITI Bank India ) ने FD की ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। बैंक ने 2 करोड रुपये से कम की एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है। बैंक ने यह दरें 13 जनवरी 2023 से लागू कर दी है। सिटी बैंक के ब्याज दरों में रिवीजन के बाद 7 दिनों से 10 सालों में मैच्योर होने वाली FD पर आम लोगों को 2.10% से 7.25% तक ब्याज दे रहा है। ये नई दरें 2 करोड़ रुपये या इससे कम की FD पर मिल रही हैं। नई दरें नई एफडी और रिन्यू होने वाली एफडी को ही मिलेंगी।
