7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government) के लिए अच्छी खबर है। अगर आप भी डीए एरियर (DA Arrears) का इंतजार कर रहे हैं तो मार्च महीने में आपको बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। होली से पहले मोदी सरकार 3 फीसदी महंगाई भत्ता (Dearness Alloc) बढ़ा सकती है। सरकार के 3 फीसदी डीए बढ़ा सकती है। ये इजाफा 1 जनवरी 2022 से लागू माना जाएगा। अगर ऐसा होता है कर्मचारियों के सैलरी बैंक खाते में करीब 38,600 रुपये आ सकते हैं।
34 फीसदी हो जाएगी महंगाई भत्ता
अभी कुल महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) 31 प्रतिशत है जो बढ़कर 34 प्रतिशत हो सकता है। सरकार के 3 फीसदी डीए बढ़ाने से ये 34 फीसदी हो जाएगा। इसे 1 जनवरी 2022 से ही लागू किया जाएगा यानी कर्मचारियों को जनवरी और फरवरी महीने का भत्ता एरियर के साथ मार्च महीने की सैलरी में मिल सकता है।
एरियर के साथ मिलेगी सैलरी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कर्मचारियों को मार्च महीने में पूरी सैलरी का भुगतान किया जाएगा जिसमें डीए एरियर भी शामिल होगा। ये डीए एरियर जनवरी और फरवरी महीने की सैलरी का होगा।
अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18000 रुपये है तो 34 फीसदी की दर से 6120 रुपये एक महीने के मिलेंगे। दो महीने के एरियर के हिसा से 12,240 रुपये मार्च महीने की सैलरी में डीए एरियर के एक्स्ट्रा मिलेंगे। इसके अलावा 34 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता 56900 रुपये के बेसिक वेतन पर 19346 रुपये प्रति माह बनेगा। यानी दो महीने का एरियर करीब 38,692 रुपये होगा।