7th Pay Commission DA Hike: सरकार ने DA में 3% बढ़ोत्तरी करने का ऐलान किया, जानिए किसे होगा फायदा

7th Pay Commission DA Hike Big Update: जानिए किन सरकारी कर्मचारियों को अब 31% महंगाई भत्ता मिलेगा

अपडेटेड Feb 12, 2022 पर 12:59 AM
Story continues below Advertisement
7th Pay Commission DA Hike: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! DA में हुआ 3% का इजाफा, सरकार ने किया ऐलान

7th Pay Commission DA Hike Big Update: सरकारी कर्मचारियों (Government Employees) को वेतन आयोग की सिफारिश और वेतन बढ़ोत्तरी का इंतजार रहता है। एकबार फिर सरकारी नौकरी करने वालों की सैलरी बढ़ने वाली है। सरकार ने 3 फीसदी महंगाई भत्ता (Dearness Allowance – DA) बढ़ोतरी कर दी है। अभी हाल में हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। अब वहां के सरकारी कर्मचारियों को 3 फीसदी ज्यादा महंगाई भत्ता यानी DA मिलेगा।

हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों पहले की तुलना में 3 फीसदी ज्यादा महंगाई भत्ता मिलेगा। राज्य के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 31 फीसदी महंगाई भत्ते का ऐलान कर दिया है। इससे पहले कर्मचारियों को 28 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा था। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कर्मचारियों को 3 फीसदी अतिरिक्त महंगाई भत्ता देने का ऐलान कर दिया है। इससे राज्य के सरकारी खजाने पर 500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।

इसके अलावा राज्य सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं और पेंशन का फायदा लेने के लिए सालाना आय की सीमा को भी 35000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया गया है।


केंद्र की मोदी सरकार भी जल्द महंगाई भत्ते में इजाफा कर सकती है। अगर दिसंबर 2021 तक CPIIW का आंकड़ा 125 निकलता है तो महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है। अभी कुल महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) 31 प्रतिशत है जो बढ़कर 34 प्रतिशत हो सकता है। अगर मंहगाई भत्ता बढ़कर 34 फीसदी होता है तो वेतन में 20 हजार रुपये का इजाफा हो सकता है। 3प्रतिशत की बढ़ोतरी से सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत सरकारी कर्मचारियों के DA का कैलकुलेशन बेसिक वेतन के आधार पर की जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।