7th pay commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! DA में हुआ 11 फीसदी का इजाफा, अप्रैल से बढ़कर मिलेगी सैलरी

7th pay commission: सरकारी कर्मचारियों (Government Employees) के लिए बड़ी खबर है

अपडेटेड Mar 25, 2022 पर 9:27 AM
Story continues below Advertisement
7th pay commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! DA में हुआ 11 फीसदी का इजाफा

7th pay commission: सरकारी कर्मचारियों (Government Employees) के लिए बड़ी खबर है। 1 अप्रैल से लाखों सरकारी कर्मचारियों को फायदा होने वाला है। सरकार ने महंगाई भत्ते में 11 फीसदी का इजाफा किया है। ये बढ़ोतरी अप्रैल महीने से हो जाएगा। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश की राज्य सरकार ने कर्मचारियों के वेतन में 11 फीसदी का इजाफा किया है।

11 फीसदी बढ़ाया DA

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance DA) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अब डीए 11 फीसदी बढ़ाकर 31 फीसदी कर दिया गया है। डीए में यह बढ़ोतरी अप्रैल से लागू होगी। इससे पहले राज्य सरकार के कर्मचारियों को उनकी बेसिक सैलरी (basic salary) का 20 फीसदी डीए मिल रहा था।


लगभग 7 लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना काल में हम सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA Hike) हम नहीं बढ़ा पाए थे। अब हम इसे बढ़ाकर 31 फीसदी कर देंगे और अप्रैल से कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ते का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। सरकार के इस फैसले राज्य सरकार के फैसले का फायदा लगभग 7 लाख कर्मचारियों को मिलेगा।

इतना बढ़ेगा मासिक वेतन

एक रिपोर्ट के मुताबिक, डीए बढ़ने के बाद मध्य प्रदेश में राज्य सरकार कर्मचारियों का मासिक वेतन दो हजार से लेकर 25 हजार तक बढ़ जाएगा। इससे सरकार पर वित्त वर्ष 2022-23 में छह हजार करोड़ रुपये का भार बढ़ेगा। राज्य सरकार ने पिछले वर्ष दिवाली पर डीए 12% से बढ़ाकर 20% कर दिया था। वहीं सरकार ने सफाई कर्मियों को 150 रुपए महीने जोखिम भत्ता देने का निर्णय लिया है।

केंद्र सरकार भी जल्द बढ़ा सकती है डीए

खबरों के मुताबिक, केंद्र सरकार के कर्मचारियों को होली से पहले डीए में बढ़ोतरी मिलने का अनुमान है। यदि सरकार केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए में 3 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान करती है तो केंद्रीय कर्मचारियों को 34 फीसदी की दर से अलाउंस मिलेगा। वर्तमान में उन्हें बेसिक सैलरी का 31 फीसदी डीए मिल रहा है। इन कर्मचारियों को मार्च की सैलरी के साथ पिछले दो महीने का एरियर भी मिल सकता है। महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में बढ़ोतरी का फायदा 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।