7th Pay Commission Latest Updates: अगले साल केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरियों से भरा हुआ साबित होने वाला है। महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA), डियरनेस रिलीफ (DR) बढ़ाने के साथ हाउस रेंट अलाउंस (House Rent Allowance – HRA), ट्रैवलिंग अलाउंस में हालिया बढ़ोतरी के बाद 2022 में एक बार फिर भत्तों में बढ़ोतरी हो सकती है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जनवरी 2022 में DA में 1 से 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक DA बढ़ने के बाद सैलरी में करीब 20,000 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर सरकार की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है। न ही कहा गया है कि DA बढ़ाया जाएगा।
महंगाई भत्ता कितना बढ़ेगा अभी यह नहीं मालूम लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी हो सकता है। इसके अतिरिक्त बजट 2022 में भी फिटमेंट फैक्टर पर भी फैसला हो सकता है। इस पर कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर इसे बजट के खर्च में शामिल कर लिया जाएगा।
अभी केंद्रीय कर्मचारियों को 31% महंगाई भत्ता मिल रहा है। जुलाई और अक्टूबर में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में दो बार इजाफा किया था। केंद्र अगर कर्मचारियों के डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी करता है तो उनके वेतन में काफी इजाफा हो जाएगा।
फिटमेंट फैक्टर क्या होता है
फिटमेंट फैक्टर के कारण ही केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में ढाई गुना से अधिक की बढ़ोतरी होती है। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों का वेतन भत्तों के अलावा उनके बेसिक सैलरी और फिटमेंट फैक्टर द्वारा तय किया जाता है।