Get App

7th Pay Commission: जनवरी 2022 में एक बार फिर बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी, मोदी सरकार 20000 तक बढ़ाएगी वेतन

अगले साल केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरियों से भरा हुआ साबित होने वाला है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 11, 2021 पर 11:31 AM
7th Pay Commission: जनवरी 2022 में एक बार फिर बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी, मोदी सरकार 20000 तक बढ़ाएगी वेतन
7th Pay Commission: जनवरी 2022 में एक बार फिर बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी

7th Pay Commission Latest Updates: अगले साल केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरियों से भरा हुआ साबित होने वाला है। महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA), डियरनेस रिलीफ (DR) बढ़ाने के साथ हाउस रेंट अलाउंस (House Rent Allowance – HRA), ट्रैवलिंग अलाउंस में हालिया बढ़ोतरी के बाद 2022 में एक बार फिर भत्तों में बढ़ोतरी हो सकती है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जनवरी 2022 में DA में 1 से 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक DA बढ़ने के बाद सैलरी में करीब 20,000 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर सरकार की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है। न ही कहा गया है कि DA बढ़ाया जाएगा।

बढ़ सकता है DA

महंगाई भत्ता कितना बढ़ेगा अभी यह नहीं मालूम लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी हो सकता है। इसके अतिरिक्त बजट 2022 में भी फिटमेंट फैक्टर पर भी फैसला हो सकता है। इस पर कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर इसे बजट के खर्च में शामिल कर लिया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें