मौजूदा वक्त में आधार कार्ड (Aadhaar Card) सबसे अहम और जरूरी दस्तावेजों में से एक है। लगभग हर एक सरकारी काम और योजनाओं के लिए आधार कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आधार कार्ड का इस्तेमाल करते वक्त सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली जो बात है वो यह है कि इसमें हमारा मौजूदा आधार नंबर अपडेट होना चाहिए। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि आधार कार्ड के जरिए किसी भी सुविधा का लाभ लेने के लिए हमारे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही ओटीपी भेजा जाता है। ऐसे में हमारे आधार कार्ड पर हर एक वक्त हमारा मौजूदा मोबाइल नंबर अपडेट और लिंक्ड होना चाहिए। ऐसे में आइये जान लेते हैं आधार कार्ड पर हम अपना मौजूदा मोबाइल कैसे अपडेट कर सकते हैं।
ऐसे अपडेट कर सकते हैं आधार पर अपना मोबाइल नंबर
सबसे पहले तो आपको यह बता दें कि आप ऑनलाइन तरीके से अपना मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कर सकते हैं। आपको यह पूरा प्रोसेस ऑफलाइन तरीके से ही करना होगा। अपने आधार कार्ड पर मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी आधार कार्ड सर्विस सेंटर पर जाना होगा। आधार कार्ड सेंटर पर आपको आधार अपडेशन और करेक्शन फॉर्म दिया जाएगा। इसके बाद आधार कार्ड सेंटर पर मौजूद एग्जीक्यूटिव आपसे उस फॉर्म को लेकर जमा कर देगा। इस फॉर्म में आपका रिक्वेस्ट नंबर भी शामिल होगा। जिससे आप अपने रिक्वेस्ट को ट्रैक भी कर पाएंगे।
इस वजह से जरूरी है आधार कार्ड पर मोबाइल नंबर अपडेट करना
कई बार ऐसा होता है कि जब हमको किसी ना किसी वजह से अपना मोबाइल नंबर बदलना पड़ जाता है। ऐसे में अगर आप आधार से जुड़ी कोई भी सर्विस का फायदा उठाना चाहते हैं और आपका मोबाइल नंबर आपके मौजूदा आधार कार्ड के साथ अपडेट नहीं तो आपको उस सर्विस का लाभ नहीं मिल सकेगा। क्योंकि आधार कार्ड से जुड़ी किसी भी सर्विस के लिए आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाता है। उस ओटीपी को इंटर करके ही आप आधार से जुड़ी सर्विस का लाभ उठा पाएंगे।