Business idea: अप्रैल में शुरू करें ये बिजनेस, हर महीने होगी तगड़ी कमाई

अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू होता है और इसी समय स्कूल-कॉलेजों का नया शैक्षणिक सत्र भी शुरू हो जाता है। ऐसे में यदि आप शिक्षा से जुड़े किसी बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह समय बेहद अनुकूल माना जाता है, क्योंकि इस दौरान मार्केट में संबंधित उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ती है

अपडेटेड Mar 29, 2026 पर 8:41 AM
Story continues below Advertisement
Business idea: इस काम के लिए आपके पास कम से कम 4 लाख रुपये होने चाहिए।

अगर आप अपना खुद का छोटा बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो अप्रैल का महीना आपके लिए एक बेहतरीन शुरुआत लेकर आता है। इस समय नया फाइनेंशियल ईयर शुरू होता है, साथ ही स्कूल-कॉलेजों में नया शैक्षणिक सत्र भी शुरू हो जाता है। ऐसे में मार्केट में कई प्रोडक्ट्स की डिमांड तेजी से बढ़ती है, खासकर एजुकेशन से जुड़ी चीजों की। यही वजह है कि इस समय शुरू किया गया सही बिज़नेस आपको शुरुआत से ही अच्छा रिटर्न दे सकता है।

बहुत से लोग ऐसे मौके को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अगर सही प्लानिंग और समझदारी से काम किया जाए, तो कम निवेश में भी एक मजबूत बिज़नेस खड़ा किया जा सकता है। खास बात ये है कि कुछ बिजनेस ऐसे होते हैं जिनकी मांग हर साल बनी रहती है, जिससे जोखिम भी कम हो जाता है और कमाई के मौके लगातार बने रहते हैं।

क्यों बढ़ती है अप्रैल में डिमांड?


अप्रैल आते ही स्कूल-कॉलेज खुलने लगते हैं, जिससे नोटबुक, रिकॉर्ड बुक और नोटपैड की मांग अचानक बढ़ जाती है। यही समय है जब मार्केट में सप्लाई देने वाले लोगों की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।

कैसे शुरू करें ये बिजनेस?

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको अपनी फर्म का रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जो अब ऑनलाइन आसान हो गया है। इसके बाद मशीनरी खरीदकर आप उत्पादन शुरू कर सकते हैं।

कितनी लगेगी शुरुआती लागत?

इस काम के लिए आपके पास कम से कम 4 लाख रुपये होने चाहिए। इसके अलावा आप मुद्रा योजना के तहत लोन लेकर करीब 16.5 लाख रुपये का प्रोजेक्ट खड़ा कर सकते हैं।

मशीनरी और सेटअप का खर्च

पेपर कटिंग मशीन, बाइंडिंग मशीन, नंबरिंग मशीन और अन्य उपकरण मिलाकर करीब 3.9 लाख रुपये खर्च होंगे। साथ ही फर्नीचर और रॉ मटेरियल पर भी अच्छा-खासा निवेश करना होगा।

सालाना प्रोडक्शन की क्षमता

आप सालभर में करीब 2 लाख नोटबुक, 40 हजार रिकॉर्ड बुक और 40 हजार नोटपैड तैयार कर सकते हैं। सही प्लानिंग से ये आंकड़ा और बढ़ सकता है।

कमाई का पूरा गणित

अगर आपका बिज़नेस सही तरीके से चलता है, तो पहले ही साल में लगभग 7.2 लाख रुपये तक का मुनाफा हो सकता है। खास बात ये है कि हर साल आपकी कमाई और निवेश दोनों तेजी से बढ़ते हैं।

क्यों है ये लो-रिस्क बिजनेस?

नोटबुक जैसी चीजें हर साल जरूरत में आती हैं, इसलिए इसमें नुकसान की संभावना कम होती है। सही नेटवर्क और टाइमिंग के साथ यह बिजनेस आपको स्थिर और बढ़ती हुई कमाई दे सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।