Bank Holidays In December 2021: दिसंबर महीने में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले जान लें पूरी लिस्ट

दिसंबर महीन में बैंक अलग-अलग राज्यों में 11 दिन बैंक बंद रहेंगे

अपडेटेड Nov 30, 2021 पर 11:20 AM
Story continues below Advertisement
sbibankFB

Bank Holidays In December 2021: कल से नया और इस साल का आखिरी महीना दिसंबर शुरू हो जाएगा। नवंबर महीने में त्योहारों के कारण बहुत सारी छुट्टियां थी लेकिन दिसंबर महीने में छुट्टियां कम हैं। दिसंबर महीने में बैंक अलग-अलग राज्यों में 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। इस महीने बड़े त्योहारों में क्रिसमस का त्योहार आएगा। आइए जानते हैं दिसंबर में कितने दिन और कब-कब बैंक बंद रहेंगे।

3 दिसंबर – शुक्रवार - को सेंट फ्रांसिस जेवियर के पर्व की वजह से पणजी में बैंक बंद रहेंगे।

5 दिसंबर – रविवार - रविवार की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।


11 दिसंबर – शनिवार – दूसरे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं।

12 दिसंबर – रविवार - रविवार की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

18 दिसंबर – शनिवार - शिलॉन्ग में यू सोसो थाम की पुण्यतिथि के मौके पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

19 दिसंबर – रविवार - रविवार की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

24 दिसंबर – शुक्रवार - आइजोल और शिलॉन्ग में क्रिसमस फेस्टिवल ईव के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।

25 दिसंबर – शनिवार - देश के अधिकतर राज्यों में क्रिसमस की वजह से बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

26 दिसंबर – रविवार- रविवार की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

30 दिसंबर – गुरुवार - शिलॉन्ग में यू कियांग नांगबा के मौके पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

31 दिसंबर – शुक्रवार - आइजोल में न्यू ईयर ईव के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।