बैंक ऑफ बड़ौदा ने लॉन्च की स्पेशल FD, मिलेगा 7.1 फीसदी का इंटरेस्ट

Bank of Baroda: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) अपने ग्राहको के लिए खास एफडी स्कीम लेकर आया है। बैंक की स्पेशल FD का नाम अर्थ ग्रीन टर्म डिपॉजिट स्कीम (Earth Green Term Deposit) है। बैंक ऑफ बड़ौदा की इस स्कीम का मकसद पैसा खास योजनाओं के लिए पैसा जुटाना है

अपडेटेड Mar 14, 2024 पर 6:00 AM
FD Rates: बैंक ऑफ बड़ौदा ने लेकर आया नई एफडी स्कीम।

Bank of Baroda: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) अपने ग्राहको के लिए खास एफडी स्कीम लेकर आया है। बैंक की स्पेशल FD का नाम अर्थ ग्रीन टर्म डिपॉजिट स्कीम (Earth Green Term Deposit) है। बैंक ऑफ बड़ौदा की इस स्कीम का मकसद पैसा खास योजनाओं के लिए पैसा जुटाना है। BOB ये पैसा एनवायरमेंट फ्रेंडली प्रोजेक्ट में लगाया है। खास बात है कि बैंक ऑफ बड़ौदा इस खास एफडी पर 7.15% का सालाना ब्याज दे रहा है।

ये लोग कर सकते हैं निवेश

आम जनता, निवासी भारतीय, एनआरआई और HNI निवेशक BOB अर्थ ग्रीन टर्म डिपॉजिट योजना में निवेश करने के पात्र हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा के मौजूदा और नए ग्राहक पूरे भारत में बैंक की किसी भी शाखा के माध्यम से ग्रीन डिपॉजिट खोल सकते हैं। बैंक ग्राहको को 6.40 फीसदी से लेकर अधिकतम 7.1 फीसदी का ब्याज दे रहा है।


यहां किया जाएगा पैसा निवेश

बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक और सीईओ देबदत्त चंद ने कहा कि बॉब अर्थ ग्रीन टर्म डिपॉजिट स्कीम का शुरुआत जमाकर्ताओं को स्थिर और सुरक्षित वित्तीय रिटर्न का डबल फायदा देगा। अर्थ ग्रीन टर्म डिपॉजिट के माध्यम से जुटाया गया पैसा हरित परियोजनाओं या नवीकरणीय ऊर्जा, स्वच्छ परिवहन, सतत जल और अपशिष्ट प्रबंधन, ऊर्जा दक्षता, जलवायु परिवर्तन अनुकूलन, प्रदूषण रोकथाम और नियंत्रण, हरित भवन, जैव डायवर्सिटी के लिए किया जाएगा।

समय 5000 रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये तक
BOB Earth  Green  Deposits (सालाना इंटरेस्ट)
एक साल 12 महीने 6.75%
1.5 साल यानी 18 महीने 6.75%
777 दिन 7.15%
1111 दिन 6.40%
1717 दिन 6.40%
2201 दिन 6.40%

CGHS Service: केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स सीजीएचएस सर्विस के लिए कर सकते हैं ऑनलाइन अप्लाई, ये है तरीका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।