Credit Cards

Business Idea: केले की खेती किसानों को कर देगी मालामाल, जानिए कैसे करें शुरू

Business Idea: एक बार केले के पौधे लगाने पर 5 साल तक फल मिलते हैं। इससे लाखों रुपये की कमाई की जा सकती है

अपडेटेड Sep 02, 2022 पर 11:07 AM
Story continues below Advertisement
केला की खेती नकदी फसल है। इसमें किसानों को तुरंत पैसे मिलते हैं।

Business Idea: अगर आप खेती से जुड़कर बंपर कमाई करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया दे रहे हैं, जिसमें आप घर बैठे अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं बाजार में भटकने की जरूरत नहीं है। हम बात कर रहे हैं केला की खेती के बारे में। एक बार केले के पौधे लगाने पर 5 साल तक फल मिलते हैं। केला की खेती नकदी फसल है। इसमें किसानों को तुरंत पैसे मिलते हैं। आज कल किसान केले के खेती के जरिए अच्छी कमाई कर रहे हैं।

कहा जाता है कि केले की खेती में मिनिमम इनपुट और मैक्सिमम आउटपुट होता है। शायद यही वजह है कि इन दिनों बहुत से किसान केले की खेती कर रहे हैं। शायद यही वजह है कि किसान अब गेहूं, मक्का की की पारंपरिक खेती छोड़कर नकदी फसल की ओर ज्यादा रूख कर रहे हैं।

कितनी आएगी लागत


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बीघे केले की खेती करने में करीब 50,000 रुपये लागत आती है। इसमें दो लाख रुपये तक की आसानी से बचत हो जाती है। एक्सपर्ट्स का मानना है बाकी फसलों के मुकाबले केले में जोखिम कम है। केले की फसल उगाने के लिए जैविक खाद का इस्तेमाल करने से लागत कम हो जाती है। किसानों को गोबर की खाद का इस्तेमाल करना चाहिए। केले की कटाई के बाद जो कचरा बचता है उसे खेत के बाहर नहीं फेंकना चाहिए। इसे खेत में ही पड़ा रहना चाहिए, जो कि खाद का काम करता है। इससे केले की पैदावार में इजाफा होता है।

Business Idea: इस प्रोडक्ट की लाइफ टाइम रहती है भारी डिमांड, जानिए कैसे करें मोटी कमाई

एक बार पौधे लगाने से 5 साल होगी कमाई

केले के पौधों को लगाने के बाद ये 5 साल तक फल देते हैं। इनकी देखरेख के लिए निराई-गुड़ाई बेहद जरूरी है। सिंघापुरी के रोबेस्टा नस्ल के केले खेती के लिए बेहतर माना जाता है। इससे उपज अधिक मिलती है। किसानों का मनना है कि केले की खेती में रिस्क कम और फायदा अधिक है। लिहाजा किसान केले की खेती की ओर रूख कर रहे हैं। एक पौधा करीब 60 से 70 किलो की पैदावार दे सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।