Business Idea: यह सुपरहिट बिजनेस नौकरी की टेंशन को कर देगा खत्म, शुरू करते ही होने लगेगी मोटी कमाई

Business Idea: फलों और सब्जियों के चिप्स का बिजनेस शुरू कर आप हर महीने लाखों रुपये कमा सकते हैं। जानिए क्या है ये बिजनेस मॉडल और कैसे करें शुरू

अपडेटेड Aug 10, 2022 पर 8:53 AM
Story continues below Advertisement
आलू, केला, चुकंदर, शकरकंद, गाजर, पपीता के चिप्स बनाकर मोटी कमाई की जा सकती है।

Business Idea: अगर आप भी कोई नया बिजनेस शुरू करने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको एक खास बिनेस के बारे में बता रहे हैं। जिसे शुरू कर आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। यह एक ऐसा बिजनेस है, जिसमें मंदी के आसार बेहद कम हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसका सीजन कभी खत्म होने वाली नहीं है। हम बात कर रहे हैं फलों और सब्जियों के वेफर्स के बारे में। यानी आलू, केला, चुकंदर, शकरकंद, गाजर, पपीता के चिप्स बना सकते हैं। यह ऐसा बिजनेस है जिसमें आप जल्द ही दूसरे लोगों को नौकरी देना शुरू कर देंगे।

इन वेफर्स की मार्केट में जबरदस्त डिमांड है। सबसे बड़ी बात ये है कि अभी तक इस सेक्टर में बड़ी कंपनियां नहीं आई हैं। लिहाजा किसी तरह के कॉम्पटिशन का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। अगर आपने इसमें अच्छी मेहनत कर ली तो आपका बिजनेस दिन दूना रात चौगुना बढ़ेगा।

ऐसे करें शुरुआत


इसके लिए सबसे पहले आपको कच्चे माल की जरूरत पड़ेगी। आपको फल या सब्जी जिसके भी वेफर्स बना रहें उसकी जरूरत पड़ेगी। इसके साथ ही आपको मसाले. नमक, और खाद्य तेलों की जरूरत पड़ेगी। वेफर्स बनाने के लिए मशीनों की भी जरूरत होगी। फलों या सब्जियों को छीलने और उबालने और उन्हें पतली स्लाइस में काटने की मशीन लगानी पड़ेगी। वहीं फ्राई करने और मसाने मिलाने की भी मशीन की जरूरत पड़ेगी। प्रिटिंग पाउच की भी एक मशीन लगानी पड़ेगी। अगर नहीं खरीदना है तो इसे आप किराए से भी ले सकते हैं या आप बाहर भी प्रिंट करा सकते हैं।

Business Idea: अब नौकरी के साथ यह बिजनेस भी कर सकते हैं शुरू, हर महीने होगी बंपर कमाई

ऐसे होगा फायदा

अगर आप 100 किलो प्रोडक्ट तैयार करने के लिए कच्चा सामान, मसाले और खाद्य तेल समेत अन्य खर्च मिलाकर करीब 5000 रुपये 7,000 रुपये तक खर्च करना पड़ेगा। कभी-कभी सब्जियां या दूसरे फ्रूट की कीमत थोड़ा ज्यादा हो सकती है। ऐसे में थोड़ा और बजट बढ़ सकता है। वेफर्स की कीमत बाजार में करीब 150 रुपये प्रति किलो तक है। 100 किलो की कीमत 15,000 रुपये तक मिल जाएंगे। 7000 रुपये खर्च निकालकर 8,000 रुपये बच जाएंगे।

एक मोटे अंदाज के मुताबिक अगर हर दिन 40 किलो से 60 किलो तक वेफर्स बनाते हैं। सारे खर्च निकालकर करीब 70-100 रुपये तक मुनाफा मिल जाएगा। ऐसे में एक दिन में आराम से 2800 रुपये से लेकर 6,000 रुपये तक कमा सकते हैं। इस तरह हर महीने लाखों रुपये की कमाई होगी। बता दें कि इन दिनों मुंबई में कई लोग सब्जियों या वेफर्स का बिजनेस कर रहे हैं। अपने प्रोडक्ट की देश-विदेश तक सप्लाई कर रहे हैं और मोटी कमाई हो रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।