Get App

Business Idea: यह सुपरहिट बिजनेस नौकरी की टेंशन को कर देगा खत्म, शुरू करते ही होने लगेगी मोटी कमाई

Business Idea: फलों और सब्जियों के चिप्स का बिजनेस शुरू कर आप हर महीने लाखों रुपये कमा सकते हैं। जानिए क्या है ये बिजनेस मॉडल और कैसे करें शुरू

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 10, 2022 पर 8:53 AM
Business Idea: यह सुपरहिट बिजनेस नौकरी की टेंशन को कर देगा खत्म, शुरू करते ही होने लगेगी मोटी कमाई
आलू, केला, चुकंदर, शकरकंद, गाजर, पपीता के चिप्स बनाकर मोटी कमाई की जा सकती है।

Business Idea: अगर आप भी कोई नया बिजनेस शुरू करने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको एक खास बिनेस के बारे में बता रहे हैं। जिसे शुरू कर आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। यह एक ऐसा बिजनेस है, जिसमें मंदी के आसार बेहद कम हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसका सीजन कभी खत्म होने वाली नहीं है। हम बात कर रहे हैं फलों और सब्जियों के वेफर्स के बारे में। यानी आलू, केला, चुकंदर, शकरकंद, गाजर, पपीता के चिप्स बना सकते हैं। यह ऐसा बिजनेस है जिसमें आप जल्द ही दूसरे लोगों को नौकरी देना शुरू कर देंगे।

इन वेफर्स की मार्केट में जबरदस्त डिमांड है। सबसे बड़ी बात ये है कि अभी तक इस सेक्टर में बड़ी कंपनियां नहीं आई हैं। लिहाजा किसी तरह के कॉम्पटिशन का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। अगर आपने इसमें अच्छी मेहनत कर ली तो आपका बिजनेस दिन दूना रात चौगुना बढ़ेगा।

ऐसे करें शुरुआत

इसके लिए सबसे पहले आपको कच्चे माल की जरूरत पड़ेगी। आपको फल या सब्जी जिसके भी वेफर्स बना रहें उसकी जरूरत पड़ेगी। इसके साथ ही आपको मसाले. नमक, और खाद्य तेलों की जरूरत पड़ेगी। वेफर्स बनाने के लिए मशीनों की भी जरूरत होगी। फलों या सब्जियों को छीलने और उबालने और उन्हें पतली स्लाइस में काटने की मशीन लगानी पड़ेगी। वहीं फ्राई करने और मसाने मिलाने की भी मशीन की जरूरत पड़ेगी। प्रिटिंग पाउच की भी एक मशीन लगानी पड़ेगी। अगर नहीं खरीदना है तो इसे आप किराए से भी ले सकते हैं या आप बाहर भी प्रिंट करा सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें