Business Idea: अगर आप किसी ऐसे बिजनेस की तलाश में हैं। जिसमें मंदी का चांस बेहद कम हो। हर महीने बंपर कमाई हो तो हम आपको एक बिजनेस आइडिया दे रे हैं। यह बिजनेस है बिस्कुट बनाने का बिजनेस। कोरोना काल के दौरान इसकी बिक्री ने 80 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इस प्रोडक्ट की डिमांड हर घर में रोजाना रहती है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी लोग इसको काफी पसंद करते हैं। बिस्किट बिजनेस यानी आप बेकरी प्रोडक्ट बनाकर मोटी कमाई कर सकते हैं। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए सरकार मदद भी करती है। यानी आप सरकारी सहायता के जरिए इस बिजनेस को आराम से शुरू कर सकते हैं।
सरकार की मुद्रा स्कीम के तहत आपको आसानी से लोन मिल जाएगा। इस तरह के बिस्कुट, केक, चिप्स या ब्रेड बनाने के लिए मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू करने के लिए प्लांट लगाने के लिए जगह, लो कैपसिटी मशीनरी और रॉ मैटेरियल में निवेश करना होगा।
मुद्रा स्कीम के तहत बिजनेस शुरू करने के लिए आपको सिर्फ 100000 रुपये निवेश करना होगा। कुल खर्च का 80 फीसदी तक फंड की मदद सरकार से मिल जाएगी। इसके लिए सरकार ने खुद प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की है। इस बिजनेस से हर महीने 40,000 रुपये से ज्यादा की कमाई आसानी से कर सकते हैं। प्रोजेक्ट लगाने में कुल खर्च 5.36 लाख रुपये लगेंगे। इसके लिए अगर आपके पास 1 लाख रुपये तो बाकी की रकम मुद्रा लोन के जरिए मिल जाएगी। मुद्रा स्कीम के तहत सेलेक्शन होने पर बैंक से टर्म लोन 2.87 लाख रुपये और वर्किंग कैपिटल लोन 1.49 लाख रुपये मिल जाएगा। प्रोजेक्ट के तहत 500 वर्गफुट तक का खुद की जगह होनी जरूरी है। अगर नहीं है तो इसे रेंट पर लेकर प्रोजेक्ट फाइल के साथ दिखाना होगा।
बिस्कुट बनाने के लिए रॉ मैटेरियल
गेहूं का आटा, चीनी, तेल, ग्लूकोज (Glucose), दूध पाउडर (Milk Powder), नमक (Salt), बेकिंग पाउडर (Baking Powder) और कुछ खाद्य केमिकल्स (Food Chemicals) की जरूरत पड़ेगी।
बिस्कुट बनाने वाली मशीनें
मिक्सर (मिक्स करने वाली मशीन), ड्रॉपिंग मशीन (बिस्कुट को आकार देने वाली मशीन), बेकिंग ओवन मशीन (पकाने और बेक करने वाली मशीन), पैकिंग मशीन (पैक करने की मशीन) की जरूरत पड़ेगी।
बिस्कुट के बिजनेस के लिए आपको FSSAI से लाइसेंस, उद्योग आधार (Udyog Aadhar), जीएसटी नंबर और फायर एंड पॉल्यूशन विभाग से एनओसी लानी पड़ेगी।
अगर आप रोजाना 400 किलोग्राम बिस्कुट बनाते हैं तो आपको रो मैटेरियल और अन्य खर्च मिला कर करीब 105 से 110 रुपए प्रति किलोग्राम खर्च होगा। इस बिस्कुट को आप मार्केट में 120 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से बेच सकते हैं। इस हिसाब से आप हर महीने 35,000 से लेकर 40,000 रुपये तक का मुनाफा कमा सकते हैं।