Business Idea: आज कल के इस अर्थयुग में हर कोई अपनी कमाई बढ़ाना चाहता है। बहुत से लोग नौकरी के साथ भीकुछ न कुछ बिजनेस शुरू कर देते हैं। अगर आप भी इस समय कमाई (Earn money) बढ़ाने के लिए कोई बिजनेस शुरू (Start business) करने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको एक ऐसे खास बिजनेस आइडिया (Business opportunities) के बारे में बताएंगे। जिसके जरिए आप हम महीने करीब 40,000-45,000 रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस प्रोडक्ट की डिमांड सभी के घरों में होती है। हम बात कर रहे हैं बिस्कुट बिजनेस की। आप बेकरी प्रोडक्ट बनाकर मोटी कमाई कर सकते हैं।
इसे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी लोग इसको काफी पसंद करते हैं। समय के साथ-साथ देश के बाजारों में इसकी डिमांड भी काफी ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में बिस्कुट बनाने का बिजनेस आपके लिए एक मुनाफेदार बिजनेस साबित हो सकता है। इसे आप घर से आसानी से शुरू कर सकते हैं।
बिस्कुट बनाने का बिजनेस कैसे करें शुरू
केंद्र सरकार की मुद्रा स्कीम के जरिए इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं। पैसों की बात करें तो इसे शुरू करने के लिए आपको सिर्फ 1 लाख रुपये लगाना होगा। कुल खर्च का 80 फीसदी तक का फंड सरकार से मदद मिल जाएगी। प्रोजेक्ट लगाने में 5.36 लाख रुपये खर्च होंगे। इसमें सिर्फ 1 लाख रुपये लगाना होगा। बाकी मुद्रा स्कीम के तहत आपका सेलेक्शन होता है तो बैंक से टर्म लोन 2.87 लाख रुपये और वर्किंग कैपिटल लोन 1.49 लाख रुपये मिल जाएगा। प्रोजेक्ट के तहत 500 वर्गफुट तक का खुद का स्पेस होना बेहद जरूरी है। अगर नहीं है तो इसे रेंट पर लेकर प्रोजेक्ट फाइल के साथ दिखाना होगा।
मुद्रा स्कीम के लिए करें अप्लाई
इसके लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत किसी भी बैंक में अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा। जिसमें नाम, पता, बिजनेस एड्रेस, एजुकेशन, मौजूदा इनकम और कितना लोन चाहिए, ऐसी तमाम जानकारी मुहैया करानी होगी। इसमें किसी तरह की प्रोसेसिंग फीस या गारंटी फीस भी नहीं देनी होती है। लोन का अमाउंट 5साल में लौटा सकते हैं।
इसके लिए सरकार ने खुद प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की है। सरकार ने जो बिजनेस की स्ट्रक्चरिंग की है। उस हिसाब से आपको सभी खर्च काटने के बाद हर महीने 40,000-45,000 रुपये से ज्यादा मुनाफा हो सकता है।