Get App

Business Idea: नवंबर में करें 8000 रुपये क्विंटल बिकने वाले काले गेहूं की खेती, होगा छप्पर फाड़ मुनाफा

Business Idea: काले गेहूं की पैदावार भी साधारण गेहूं के मुकाबले अच्छी होती है। हार्ट अटैक, कैंसर, डायबिटीज, मानसिक तनाव, घुटनों का दर्द, एनीमिया जैसे रोगों में काफी कारगर होता है

Jitendra Singhअपडेटेड Nov 10, 2022 पर 7:49 AM
Business Idea: नवंबर में करें 8000 रुपये क्विंटल बिकने वाले काले गेहूं की खेती, होगा छप्पर फाड़ मुनाफा
काले गेहूं की पैदावार भी साधारण गेहूं के मुकाबले अच्छी होती है।

Business Idea: अगर आप नौकरी छोड़कर खेती करना चाहते हैं, तो हम आपको एक ऐसी खेती के बारे में बता रहे हैं, जो परंपरागत खेती है, लेकिन उसकी किस्म अलग है। इन दिनों काले गेहूं और काले धान की खेती के जरिए बंपर कमाई कर रहे हैं। आज हम काले गेहूं (Black Wheat) की खेती के बारे में चर्चा कर रहे हैं। बाजार में काले गेहूं की कीमत काफी अधिक हैं। साधारण गेहूं के मुकाबले काला गेहूं 4 गुना अधिक रेट में बिकता है। इसकी खेती में ज्यादा खर्चा आता हैं। हालांकि इसकी पैदावार से मोटा मुनाफा कमाया जा सकता है।

साधारण गेहूं से कितना अलग

काले गेहूं की खेती भी रबी मौसम में की जाती है, हालांकि इसकी बुवाई के लिए नवंबर का महीना बेहतर माना जाता है। काले गेहूं के लिए नमी बेहद जरूरी होता है। नवम्बर के बाद काले गेहूं की बुआई करने पर पैदावार में कमी आती है। इसकी भी खेती सामान्य गेहूं के तरीके से ही होती है। काले गेहूं में एन्थोसाइनीन पिगमेंट की मात्रा ज्यादा होती है। इसकी वजह से यह इसके कारण यह काला दिखाई देता है। सफेद गेंहू में एंथोसाइनिन की मात्रा 5 से 15 पीपीएम होती है जबकि काले गेहूं में इसकी मात्रा 40 से 140 पीपीएम होती है। काले गेंहू में एंथ्रोसाइनीन (एक नेचुरल एंटी ऑक्सीडेंट व एंटीबायोटिक) काफी मात्रा में पाया जाता है , जो हार्ट अटैक, कैंसर, डायबिटीज, मानसिक तनाव, घुटनों का दर्द, एनीमिया जैसे रोगों में काफी कारगर होता है।

Business Idea: रोजाना करना चाहते हैं मोटी कमाई तो शुरू करें यह बिजनेस, जल्द बनेंगे करोड़पति

काले गेहूं के फायदे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें