Business Idea: इलायची की खेती से किसान हो जाएंगे मालामाल, बस करना होगा ये काम

Business Idea: अगर आप किसी बिजनेस आइडिया की तलाश में हैं तो इलायची की खेती का बिजनेस बेहतर साबित हो सकता है। इलायची मुनाफे वाली खेती है। केरल में बड़ी संख्या में किसान इसकी बुवाई करते हैं। इसकी मांग देश के अलावा विदेशों में भी बहुत रहती है। ऐसे में किसान इस खरीफ सीजन में इलायची की खेती कर अच्छा मुनाफा और उत्पादन हासिल कर सकते हैं

अपडेटेड Jul 17, 2023 पर 4:14 PM
Story continues below Advertisement
Business Idea: इलायची की खेती के लिए दोमट मिट्टी अच्छी मानी गई है। लैटेराइट मिट्टी और काली मिट्टी में भी इसकी खेती की जा सकती है।

Business Idea: भारत में इलायची की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। इसे एक नगदी फसल के तौर पर भी उगाया जाता है। इसकी खेती के जरिए देश के किसान बंपर कमाई कर रहे हैं। अगर आप भी इलायची की खेती (Cardamom Farming) करना चाहते हैं तो हम आपको इसके लिए टिप्स दे रहे हैं। भारत में इलायची की खेती मुख्य रूप से केरल, कर्नाटक आन्ध्र प्रदेश और तमिलनाडु राज्यों में की जाती है। इलायची की मांग देश के अलावा विदेश में भी है। इलायची का इस्तेमाल भोजन, कन्फेक्शनरी, पेय पदार्थों को बनाने के दौरान किया जाता है। इसके अलावा इसका उपयोग मिठाई में खुशबू के लिए भी किया जाता है।

इलायची की खेती के लिए दोमट मिट्टी अच्छी मानी गई है। लैटेराइट मिट्टी और काली मिट्टी में भी इसकी खेती की जा सकती है। इलायची के खेत में जल निकासी की अच्छी व्यवस्थाा होनी चाहिए। रेतीली मिट्टी पर इलायची की खेती नहीं करना चाहिए। इसमें नुकसान हो सकता है। इलायची की खेती के लिए 10 से 35 डिग्री का तापमान बेहतर माना गया है।

कैसा होता है इलायची का पौधा?


इलायची का पौधा 1 से 2 फीट लंबा होता है। इस पौधे का तना 1 से 2 मीटर तक लंबा होता है। इलायची के पौधे की पत्तियां 30 से 60 सेमी तक लंबाई की होती है। इनकी चौड़ाई 5 से 9 सेंटीमीटर तक होती है। अगर आप इलायची के पौधों को खेत की मेड पर लगाना चाहते हैं तो इसके लिए एक से 2 फीट की दूरी पर मेड बनाकर लगाना चाहिए। वहीं इलायची के पौधों को गड्ढों में लगाने के लिए 2 से 3 फीट की दूरी रखकर पौधा लगाना चाहिए। खोदे गए गड्ढे में गोबर खाद अच्छी मात्रा में मिला देना चाहिए।

इलायची के पौधे को तैयार होने में 3-4 साल का समय लग सकता है। इलायची की कटाई के बाद उसे कई दिनों तक धूप में सुखाना पड़ता है। इसके लिए किसी मशीन का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे 18 से 24 घंटे काफी गर्म तापमान पर सुखाया जाना चाहिए।

बिजनेस आइडिया: गांव या शहर के किसी भी कोने में करें ऑनलाइन बिजनेस, हर महीने होगी अंधाधुंध कमाई

कब करें इलायची की खेती?

इलायची के पौधों को खेत में बारिश के मौसम लगाना चाहिए। वैसे भारत में जुलाई के महीने में इसे खेत में लगाया जा सकता है। इस समय बारिश होने से सिंचाई की कम जरूर पड़ेगी। ध्यान रहे इलायची के पौधे को हमेशा छाया में ही लगाना चाहिए। बहुत अधिक सूर्य की रोशनी और गर्मी के कारण इसकी पैदावार कम हो सकत है।

इलायची से कितनी होगी कमाई?

जब इलायची पूरी तरह से सूख जाए तो इसे हाथों या कॉयर मैट या तार की जाली से रगड़ा जाता है। फिर उन्हें आकार और रंग के अनुसार छांट लिया जाता है। बाजार में बेचकर बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं। प्रति हैक्टेयर 135 से 150 किलोग्राम तक इलायची की उपज हासिल की जा सकती है। बाजार में इलायची के भाव 1100 से लेकर 2000 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के बीच रहते हैं। ऐसे में 5-6 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।