Get App

Business Idea: इलायची की खेती से किसान हो जाएंगे मालामाल, बस करना होगा ये काम

Business Idea: अगर आप किसी बिजनेस आइडिया की तलाश में हैं तो इलायची की खेती का बिजनेस बेहतर साबित हो सकता है। इलायची मुनाफे वाली खेती है। केरल में बड़ी संख्या में किसान इसकी बुवाई करते हैं। इसकी मांग देश के अलावा विदेशों में भी बहुत रहती है। ऐसे में किसान इस खरीफ सीजन में इलायची की खेती कर अच्छा मुनाफा और उत्पादन हासिल कर सकते हैं

Jitendra Singhअपडेटेड Jul 17, 2023 पर 4:14 PM
Business Idea: इलायची की खेती से किसान हो जाएंगे मालामाल, बस करना होगा ये काम
Business Idea: इलायची की खेती के लिए दोमट मिट्टी अच्छी मानी गई है। लैटेराइट मिट्टी और काली मिट्टी में भी इसकी खेती की जा सकती है।

Business Idea: भारत में इलायची की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। इसे एक नगदी फसल के तौर पर भी उगाया जाता है। इसकी खेती के जरिए देश के किसान बंपर कमाई कर रहे हैं। अगर आप भी इलायची की खेती (Cardamom Farming) करना चाहते हैं तो हम आपको इसके लिए टिप्स दे रहे हैं। भारत में इलायची की खेती मुख्य रूप से केरल, कर्नाटक आन्ध्र प्रदेश और तमिलनाडु राज्यों में की जाती है। इलायची की मांग देश के अलावा विदेश में भी है। इलायची का इस्तेमाल भोजन, कन्फेक्शनरी, पेय पदार्थों को बनाने के दौरान किया जाता है। इसके अलावा इसका उपयोग मिठाई में खुशबू के लिए भी किया जाता है।

इलायची की खेती के लिए दोमट मिट्टी अच्छी मानी गई है। लैटेराइट मिट्टी और काली मिट्टी में भी इसकी खेती की जा सकती है। इलायची के खेत में जल निकासी की अच्छी व्यवस्थाा होनी चाहिए। रेतीली मिट्टी पर इलायची की खेती नहीं करना चाहिए। इसमें नुकसान हो सकता है। इलायची की खेती के लिए 10 से 35 डिग्री का तापमान बेहतर माना गया है।

कैसा होता है इलायची का पौधा?

इलायची का पौधा 1 से 2 फीट लंबा होता है। इस पौधे का तना 1 से 2 मीटर तक लंबा होता है। इलायची के पौधे की पत्तियां 30 से 60 सेमी तक लंबाई की होती है। इनकी चौड़ाई 5 से 9 सेंटीमीटर तक होती है। अगर आप इलायची के पौधों को खेत की मेड पर लगाना चाहते हैं तो इसके लिए एक से 2 फीट की दूरी पर मेड बनाकर लगाना चाहिए। वहीं इलायची के पौधों को गड्ढों में लगाने के लिए 2 से 3 फीट की दूरी रखकर पौधा लगाना चाहिए। खोदे गए गड्ढे में गोबर खाद अच्छी मात्रा में मिला देना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें