Get App

Business Idea: जादुई फूलों की खेती से जल्द बन जाएंगे करोड़पति, बंजर जमीन भी उगल रही है सोना

Business Idea: उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में जादुई फूलों की खेती करके किसान मालामाल हो रहे हैं। लागत से पांच गुना तक कमाई हो रही है। इन फूलों को कई बीमारियों में इस्तेमाल किया जाता है

Jitendra Singhअपडेटेड Nov 26, 2022 पर 4:53 PM
Business Idea: जादुई फूलों की खेती से जल्द बन जाएंगे करोड़पति, बंजर जमीन भी उगल रही है सोना
कैमोमाइल फूल में ढेर सारे औषधीय गुण होने की वजह से 'जादुई फूल' कहा जाता है।

Business Idea: अगर बिजनेस के जरिए अपनी किस्तम के दरवाजे खोलना चाहते हैं तो आज हम आपको एक बेहतर बिजनेस आइडिया दे रहे हैं। यह एक ऐसा बिजनेस है। जिसे जादुई बिजनेस भी कह सकते हैं। यानी इसमें घाटा लगने के चांस बेहद कम है। हम बात कर रहे हैं जादुई फूलों की खेती के बारे में। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुंदेलखंड के किसान जादुई फूलों की खेती कर अपनी तकदीर बदल रहे हैं। किसानों का रुझान लगातार बढ़ता जा रहा है। इसे जादूई फूल यानी कैमोमाइल फूल (Chamomile Flower) के नाम से जाना जाता है। इन फूलों से आयुर्वेदिक और होम्योपैथी दवाइयां बनाई जाती हैं। लिहाजा प्राइवेट कंपनियों में इन फूलों की बंपर डिमांड है।

कैमोमाइल (जादुई फूल) निकोटीन रहित होता है। यह पेट से जुड़ी बीमरियों के रामबाण है। इन फूलों का इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने में किया जाता है। स्थानीय किसानों का कहना है कि जादुई फूलों की मांग आयुर्वेद कम्पनी में ज्यादा है। ऐसे में बहुत से लोग इस फूलों की खेती करने लगे हैं।

उत्पादन और कमाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें