Get App

Business Idea: मिर्च की खेती से किसान हो रहे हैं मालामाल, जानिए कैसे करें शुरू

Business Idea: मिर्च की खेती से 9-10 महीने में ही 12 लाख रुपये तक का मुनाफा कमा सकते हैं। इसकी वजह ये है कि हमेशा इसकी मांग बनी रहती है। कभी कोई ऐसा सीजन नहीं है कि मिर्च नहीं बिकता। निर्यात के मामले में भारत एक बड़ा मिर्च निर्यातक देश है। मिर्च की खेती करने के लिए कई बातों को ध्यान रखने की जरूरत है

Jitendra Singhअपडेटेड Dec 19, 2022 पर 9:03 AM
Business Idea: मिर्च की खेती से किसान हो रहे हैं मालामाल, जानिए कैसे करें शुरू
मिर्च की खेती नकदी फसल है। जिससे किसानों की अच्छी कमाई हो जाती है

Business Idea: अगर आप नौकरी से तंग आ गए हैं। अपने जीवन में कुछ नया काम करके मोटी कमाई करना चाहते हैं, तो आप खेती की ओर रूख कर सकते हैं। वैसे भी आज कल के युवा अच्छे कॉलेज से पढ़कर खेती की तरफ मुड़ रहे हैं और बंपर कमाई कर रहे हैं। ऐसे ही मिर्च की खेती (Green Chilli Farming) से भी मोटी कमाई की जा सकती है। यह स्वाद में भले ही तीखी होती है लेकिन इससे होने वाली कमाई आपकी जिंदगी में मिठास घोलने का काम करेगी। मिर्च की खेती से आप 9-10 महीने में ही 12 लाख रुपये तक का मुनाफा (profit in Green Chilli Farming) कमा सकते हैं।

मिर्च की खेती करना बेहद फायदे का सौदा साबित हो सकता है। इसकी वजह ये है कि हमेशा इसकी मांग बनी रहती है। कभी कोई ऐसा सीजन नहीं है कि मिर्च नहीं बिकता। मिर्च का तीखा होना भी जरूरी है। तभी इसके अच्छे दाम भी मिलते हैं।

देश में मिर्च की खेती

भारत में हरी और लाल दोनों प्रकार की मिर्च की खेती की जाती है। यहां के मौसम में हर मौसम में मिर्च की खेती होती है। निर्यात के मामले में भारत एक बड़ा मिर्च निर्यातक देश है। लिहाजा हमेशा बाजार में इसकी मांग बनी रहती है। इसकी खेती के लिए किसानों के पास महत्वपूर्ण जानकारी होनी चाहिए। मिर्च की खेती करने में आपको कई बातों का ध्यान रखना होता है, जैसे खेत में मिट्टी का चयन, सिंचाई कैसे करें और खाद समेत कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है। यह नकदी फसल है। जिससे किसानों की अच्छी कमाई हो जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें