Business Idea: खुल गए तरक्की के द्वार, कॉफी की खेती से 60 साल तक करें बंपर कमाई

Business Idea: भारत में कॉफी की डिमांड दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इसकी कई किस्में यहां उगाई जाती हैं। इसमें केंट कॉफी भारत की सबसे पुरानी कॉफी मानी जाती है। इसका उत्पादन केरल में सबसे ज्यादा होता है

अपडेटेड Oct 29, 2022 पर 8:25 AM
Story continues below Advertisement
एक बार कॉफी की बुवाई-रोपाई करके के बाद करीब 50-60 साल तक इसके बीजों का बंपर उत्पादन लिया जा सकता है।

Business Idea: दुनिया भर में कॉफी की खपत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। भारत में भी लोग चाय की तरह कॉफी पीने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। लिहाजा कॉफी की खेती करके किसान मोटी कमाई कर सकते हैं। यह नकदी फसल है। इनमें मुनाफा ज्यादा रहता है। भारत में दक्षिण पहाड़ी राज्यों में मुख्य रूप से की जाती है। कॉफी उत्पादन में भारत दुनिया के प्रमुख 6 देशों में शामिल है। केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु भारत के ऐसे राज्य हैं। जहां कॉफी का उत्पादन सबसे अधिक होता है।

बता दें कि भारत की कॉफी की गुणवत्ता सबसे अच्छी मानी जाती है। इसके लिए समशीतोष्ण जलवायु सबसे अच्छी होती है। जून-जुलाई का महीना भी इसकी बुवाई के लिए बेहतर माना जाता है। दोमट मिट्टी में कॉफी की पैदावार सबसे ज्यादा होती है।

भारत में उगाई जाने वाली कॉफी की किस्में


भारत में कॉफी की कई किस्में उगाई जाती हैं। केंट कॉफी भारत की सबसे पुरानी कॉफी मानी जाती है। इसका उत्पादन केरल में सबसे ज्यादा होता है। अरेबिक कॉफी उच्च गुणवत्ता (High quality) वाली कॉफी मानी जाती है। इसका उत्पादन भी भारत में ही होता है। इसके अलावा अन्य कई किस्में भी भारत में उगाई जाती हैं। कॉफी की खेती खुले और तेज धूप वाले स्थानों पर करने से बचना चाहिए। छायादार स्थानों पर ही इसकी खेती से अच्छी उपज मिलती है। इसके लिए तापमान 18 से 20 डिग्री तक सबसे अच्छा माना जाता है। हालांकि गर्मियों के मौसम में अधिकतम 30 डिग्री तापमान और सर्दियों के मौसम में न्यूनतम 15 डिग्री तापमान को इसकी फसलें सहन कर सकती हैं। ज्यादा सर्दी में इसकी खेती करने से बचना चाहिए।

Business Idea: इन देसी मुर्गियों के बिजनेस में है मोटा मुनाफा, जल्द बन जाएंगे लखपति

मुनाफा

कॉफी की फसल एक बार लगने के बाद सालों तक इससे पैदावार मिलती है। अनुमान के मुताबिक, इसकी फसलों से लगभग 50 से 60 सालों तक कॉफी के बीजों की पैदावार होती है। एक एकड़ जमीन में करीब 2.5 से 3 क्विंटल तक कॉफी के बीजों की पैदावार होती है। ऐसे में किसान इसकी व्यवसायिक खेती कर बंपर कमाई कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।