Get App

Business Idea: खुल गए तरक्की के द्वार, कॉफी की खेती से 60 साल तक करें बंपर कमाई

Business Idea: भारत में कॉफी की डिमांड दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इसकी कई किस्में यहां उगाई जाती हैं। इसमें केंट कॉफी भारत की सबसे पुरानी कॉफी मानी जाती है। इसका उत्पादन केरल में सबसे ज्यादा होता है

Jitendra Singhअपडेटेड Oct 29, 2022 पर 8:25 AM
Business Idea: खुल गए तरक्की के द्वार, कॉफी की खेती से 60 साल तक करें बंपर कमाई
एक बार कॉफी की बुवाई-रोपाई करके के बाद करीब 50-60 साल तक इसके बीजों का बंपर उत्पादन लिया जा सकता है।

Business Idea: दुनिया भर में कॉफी की खपत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। भारत में भी लोग चाय की तरह कॉफी पीने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। लिहाजा कॉफी की खेती करके किसान मोटी कमाई कर सकते हैं। यह नकदी फसल है। इनमें मुनाफा ज्यादा रहता है। भारत में दक्षिण पहाड़ी राज्यों में मुख्य रूप से की जाती है। कॉफी उत्पादन में भारत दुनिया के प्रमुख 6 देशों में शामिल है। केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु भारत के ऐसे राज्य हैं। जहां कॉफी का उत्पादन सबसे अधिक होता है।

बता दें कि भारत की कॉफी की गुणवत्ता सबसे अच्छी मानी जाती है। इसके लिए समशीतोष्ण जलवायु सबसे अच्छी होती है। जून-जुलाई का महीना भी इसकी बुवाई के लिए बेहतर माना जाता है। दोमट मिट्टी में कॉफी की पैदावार सबसे ज्यादा होती है।

भारत में उगाई जाने वाली कॉफी की किस्में

भारत में कॉफी की कई किस्में उगाई जाती हैं। केंट कॉफी भारत की सबसे पुरानी कॉफी मानी जाती है। इसका उत्पादन केरल में सबसे ज्यादा होता है। अरेबिक कॉफी उच्च गुणवत्ता (High quality) वाली कॉफी मानी जाती है। इसका उत्पादन भी भारत में ही होता है। इसके अलावा अन्य कई किस्में भी भारत में उगाई जाती हैं। कॉफी की खेती खुले और तेज धूप वाले स्थानों पर करने से बचना चाहिए। छायादार स्थानों पर ही इसकी खेती से अच्छी उपज मिलती है। इसके लिए तापमान 18 से 20 डिग्री तक सबसे अच्छा माना जाता है। हालांकि गर्मियों के मौसम में अधिकतम 30 डिग्री तापमान और सर्दियों के मौसम में न्यूनतम 15 डिग्री तापमान को इसकी फसलें सहन कर सकती हैं। ज्यादा सर्दी में इसकी खेती करने से बचना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें