Get App

Business Idea: शुरू करें बेहद मुनाफे वाला बिजनेस, घर बैठे होगी लाखों रुपये की कमाई

Business Idea: देश का 80 फीसदी से अधिक जीरा गुजरात और राजस्थान में उगाया जाता है। 5 एकड़ में जीरे की खेती से करीब 2 लाख रुपये की कमाई हो सकती है। जीरा की डिमांड पूरे साल बनी रहती है

Jitendra Singhअपडेटेड Nov 05, 2022 पर 8:06 AM
Business Idea: शुरू करें बेहद मुनाफे वाला बिजनेस, घर बैठे होगी लाखों रुपये की कमाई
जीरे की खेती से बंपर कमाई कर सकते हैं।

Business Idea: आज कल के इस अर्थयुग में पढ़े लिखे लोग खेती की ओर रूख कर रहे हैं। अगर आप भी खेती के जरिए अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसे प्रोडक्ट का नाम बताएंगे। जिसकी साल भर डिमांड बनी रहती है। हम आपको बता रहे हैं जीरा की खेती (Cumin Farming) के बारे में । भारत के सभी रसोई घरों में जीरा आमतौर पर पाया जाता है। जीरे में कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। जिसकी वजह से इसकी मांग दोगुना हो जाती है।

जीरे की अच्छी किस्में

जीरे की खेती के लिए हल्की और दोमट मिट्टी बेहतर मानी जाती है। ऐसी मिट्टी में जीरे की खेती आसानी से की जा सकती है। बुआई से पहले यह जरूरी है कि खेत की तैयारी ठीक ढंग से की जाए। जिस खेत में जीरे की बुआई करनी है, उस खेत से खरपतवार निकाल कर साफ कर लेना चाहिए। जीरे की अच्छी किस्मों में तीन वेरायटी का नाम प्रमुख हैं। आरजेड 19 और 209, आरजेड 223 और जीसी 1-2-3 की किस्मों को अच्छा माना जाता है। इन किस्मों के बीज 120-125 दिन में पक जाते हैं। इन किस्मों की औसतन उपज प्रति हेक्टेयर 510 से 530 किलो ग्राम है। लिहाजा इन किस्मों को उगाकर अच्छी कमाई की जा सकती है।

Business Idea: काली हल्दी से जल्द बनेंगे करोड़पति, 1000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा तक मिलती है कीमत

जीरे से कमाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें