Get App

Business Idea: 'जीरा' बन जाएगा आपके लिए 'हीरा', फौरन बन जाएंगे करोड़पति, ऐसे करें शुरू

Cumin Farming Business Idea: देश का 80 फीसदी से अधिक जीरा गुजरात और राजस्थान में उगाया जाता है। 5 एकड़ में जीरे की खेती से करीब 2 लाख रुपये की कमाई हो सकती है। जीरा की डिमांड पूरे साल बनी रहती है। जीरे का पौधा लगभग 30 डिग्री के तापमान में सूखी रेतीली दोमट मिट्टी पर उग आता है। जीरे की फसल को पकने में करीब 110-115 दिन लगते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 28, 2024 पर 6:57 AM
Business Idea: 'जीरा' बन जाएगा आपके लिए 'हीरा', फौरन बन जाएंगे करोड़पति, ऐसे करें शुरू
Business Idea: जीरा एक ऐसा मसाला है, जिसकी रसोई में हमेशा जरूरत बनी रहती है।

आज कल के इस अर्थयुग में पढ़े लिखे लोग खेती की ओर रूख कर रहे हैं। अगर आप भी खेती के जरिए अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसे प्रोडक्ट का नाम बताएंगे। जिसकी साल भर डिमांड बनी रहती है। हम आपको बता रहे हैं जीरा की खेती (Cumin Farming) के बारे में । भारत के सभी रसोई घरों में जीरा आमतौर पर पाया जाता है। जीरे में कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। जिसकी वजह से इसकी मांग दोगुना हो जाती है। जीरे का पौधा लगभग 30 डिग्री के तापमान में सूखी रेतीली दोमट मिट्टी पर उग आता है। जीरे की फसल को पकने में करीब 110-115 दिन लगते हैं।

पौधे की ऊंचाई 15 से 50 सेमी होती है। यह कारोबार की नजर से बेहद खास है। भारत में जीरा अक्टूबर से नवंबर तक बोया जाता है और फरवरी में काटा जाता है। ताजा फसल आम तौर पर मार्च के दौरान बाजार में पहुंच जाती है।

जीरे की अच्छी किस्में

जीरे की खेती के लिए हल्की और दोमट मिट्टी बेहतर मानी जाती है। ऐसी मिट्टी में जीरे की खेती आसानी से की जा सकती है। बुआई से पहले यह जरूरी है कि खेत की तैयारी ठीक ढंग से की जाए। जिस खेत में जीरे की बुआई करनी है, उस खेत से खरपतवार निकाल कर साफ कर लेना चाहिए। जीरे की अच्छी किस्मों में तीन वेरायटी का नाम प्रमुख हैं। आरजेड 19 और 209, आरजेड 223 और जीसी 1-2-3 की किस्मों को अच्छा माना जाता है। इन किस्मों के बीज 120-125 दिन में पक जाते हैं। इन किस्मों की औसतन उपज प्रति हेक्टेयर 510 से 530 किलो ग्राम है। लिहाजा इन किस्मों को उगाकर अच्छी कमाई की जा सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें