Business Idea: इन दिनों खेती से जुड़े बिजनेस भी शुरू कर बंपर कमाई कर सकते हैं। आज कल खेती करने के लिए कई तरह के आधुनिक यंत्र तैयार हो गए हैं। इन मशीनों की मदद से खेती करना बेहद आसान हो गया है। अगर आप खेती के जरिए बंपर कमाई करना चाहते हैं तो आप हरी खाद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसे बढ़ावा देने के लिए देश में कई राज्य सरकारें आर्थिक मदद भी मुहैया करा रही है। दरअसल, ढैंचा को हरी खाद के नाम से जाना जाता है। अगर आप अपने खेत में ढैंचा उगाते हैं तो यह किसी खाद से कम नहीं है। हरी खाद के इस्त्माल ये यूरिय की जरूरत खत्म हो जाती है।
