Business Idea: फूलगोभी की खेती से सिर्फ 4 महीने में बन जाएंगे लखपति, जानिए कैसे

Business Idea: अगर कोई सब्जी सीजन से पहले ही बाजार में आ जाए तो उसकी कीमत ऊंची होती है। फूल गोभी की कुछ ऐसी उन्नत किस्मों को विकसित किया गया है। जिनकी खेती जून-जुलाई के महीने में भी कर सकते हैं

अपडेटेड Nov 21, 2022 पर 8:16 AM
Story continues below Advertisement
फूल गोभी की फसल 40-45 दिन में तैयार हो जाती है।

Business Idea: फूलगोभी (Cauliflower) एक महत्वपूर्ण फसल है। आम तौर पर फूलगोभी की सब्जी सभी लोग पसंद करते हैं। ठंड के मौसम में तो यह आसानी से मिल जाती है। लेकिन गर्मी और बरसात में मिलना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। वो भी जो फूलगोभी मिलेगी कोल्ड स्टोर वाली गोभी होती है। लेकिन अब इसकी कई उन्नत किस्में आ गई हैं। जिनकी खेती गर्मी या बरसात में की जा सकती है। इन दिनों इसकी कीमत अन्य सीजन के मुकाबले अच्छी मिल सकती है। जिससे किसान मोटी कमाई कर सकते हैं। कृषि वैज्ञानिकों ने फूल गोभी की कुछ किस्मों को विकसित किया है। जिनकी खेती जुलाई में की जा सकती है।

यह किस्में अक्टूबर में तैयार हो जाएंगी। ऐसी किस्मों को अगेती फूलगोभी कहा जाता है। यह फसल बरसात में लगती है। लिहाजा ध्यान देना पड़ता है कि खेत में ज्यादा पानी न रुके। साथ ही गोभी की रोपाई से पहले खेत की जुताई भी अच्छे से करें और गोबर की खाद भी जरूर डालें।

कितने रुपये होंगे खर्च?


अगेती फूल गोभी की पौध 40-45 दिन में तैयार हो जाती है। उन्नत किस्म की फूल गोभी के बीज 15,000 – 20,000 रुपये में 100 ग्राम के करीब मिल जाएंगे। जिससे एक एकड़ में बुवाई की जा सकती है। इसके अलावा आपको रोपाई के लिए मजदूरी, निराई-गुड़ाई, कीड़ों की दवा, खाद आदि पर खर्च करना होगा। इन सब में भी करीब 25,000- 30,000 रुपये तक का खर्च आ सकता है। यानी कुल मिलाकर करीब 50,000 रुपये खर्च हो जाएंगे। बता दें कि फूलगोभी की खेती बहुत ही नाजुक होती है। जिसे पूरी तरह से ध्यान नहीं दिया गया तो एक छोटी सी गलती से भी बड़ा नुकसान हो सकता है।

Business Idea: रोजाना इस प्रोडक्ट की है भारी डिमांड, मामूली लागत से करें बड़े मुनाफे की शुरुआत

लाखों रुपये की होगी कमाई

अगेती फूल गोभी की खेती में प्रति एकड़ करीब 100 क्विंटल की पैदावार मिलती है। ठंड से पहले गोभी की कीमत काफी अधिक होती है। रिटेल मार्केट में ये 30-40 रुपये प्रति किलो तक बिकती है। ऐसे में मंडियों में आपकी गोभी 20-25 रुपये प्रति किलो तक आसानी से बिकेगी। यानी एक एकड़ अगेती फूलगोभी की खेती से आपको 2-2.5 लाख रुपये तक की कमाई होगी। इसमें से अगर खेती पर हुआ 50,000 रुपये का खर्च निकाल दें, तो भी आपको 2 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा होगा। यानी 4 महीने में 2 लाख रुपये मिल गए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।