Get App

Business Idea: फूलगोभी की खेती से सिर्फ 4 महीने में बन जाएंगे लखपति, जानिए कैसे

Business Idea: अगर कोई सब्जी सीजन से पहले ही बाजार में आ जाए तो उसकी कीमत ऊंची होती है। फूल गोभी की कुछ ऐसी उन्नत किस्मों को विकसित किया गया है। जिनकी खेती जून-जुलाई के महीने में भी कर सकते हैं

Jitendra Singhअपडेटेड Nov 21, 2022 पर 8:16 AM
Business Idea: फूलगोभी की खेती से सिर्फ 4 महीने में बन जाएंगे लखपति, जानिए कैसे
फूल गोभी की फसल 40-45 दिन में तैयार हो जाती है।

Business Idea: फूलगोभी (Cauliflower) एक महत्वपूर्ण फसल है। आम तौर पर फूलगोभी की सब्जी सभी लोग पसंद करते हैं। ठंड के मौसम में तो यह आसानी से मिल जाती है। लेकिन गर्मी और बरसात में मिलना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। वो भी जो फूलगोभी मिलेगी कोल्ड स्टोर वाली गोभी होती है। लेकिन अब इसकी कई उन्नत किस्में आ गई हैं। जिनकी खेती गर्मी या बरसात में की जा सकती है। इन दिनों इसकी कीमत अन्य सीजन के मुकाबले अच्छी मिल सकती है। जिससे किसान मोटी कमाई कर सकते हैं। कृषि वैज्ञानिकों ने फूल गोभी की कुछ किस्मों को विकसित किया है। जिनकी खेती जुलाई में की जा सकती है।

यह किस्में अक्टूबर में तैयार हो जाएंगी। ऐसी किस्मों को अगेती फूलगोभी कहा जाता है। यह फसल बरसात में लगती है। लिहाजा ध्यान देना पड़ता है कि खेत में ज्यादा पानी न रुके। साथ ही गोभी की रोपाई से पहले खेत की जुताई भी अच्छे से करें और गोबर की खाद भी जरूर डालें।

कितने रुपये होंगे खर्च?

अगेती फूल गोभी की पौध 40-45 दिन में तैयार हो जाती है। उन्नत किस्म की फूल गोभी के बीज 15,000 – 20,000 रुपये में 100 ग्राम के करीब मिल जाएंगे। जिससे एक एकड़ में बुवाई की जा सकती है। इसके अलावा आपको रोपाई के लिए मजदूरी, निराई-गुड़ाई, कीड़ों की दवा, खाद आदि पर खर्च करना होगा। इन सब में भी करीब 25,000- 30,000 रुपये तक का खर्च आ सकता है। यानी कुल मिलाकर करीब 50,000 रुपये खर्च हो जाएंगे। बता दें कि फूलगोभी की खेती बहुत ही नाजुक होती है। जिसे पूरी तरह से ध्यान नहीं दिया गया तो एक छोटी सी गलती से भी बड़ा नुकसान हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें