Get App

Business Idea: फूलों के बिजनेस से करें बंपर कमाई, जानिए घर बैठे कैसे करें शुरू

Business Idea: भारत को त्योहारों का देश कहा जाता है। यहां हमेशा फूलों की जरूरत पड़ती रहती है। ऐसे में इस बिजनेस में बंपर कमाई की जा सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 06, 2022 पर 9:34 AM
Business Idea: फूलों के बिजनेस से करें बंपर कमाई, जानिए घर बैठे कैसे करें शुरू
मामूली पूंजी लगाकर फूलों के कारोबार से मोटी कमाई कर सकते हैं।

Business Idea: इन दिनों नौकरी की भागदौड़ भरी जिंदगी से बहुत से लोग तंग आ गए हैं। ऐसे में आज कल कई युवा बिजनेस की ओर रूख अधिक कर रहे हैं। हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया दे रहे हैं। जिसमें मामूली निवेश के साथ बंपर कमाई की जा सकती है। हम बात कर रहे हैं फूलों के कारोबार के बारे में। यह एक ऐसा प्रोडक्ट है, जिसकी गांव से लेकर शहरों में भारी डिमांड बनी रहती है। अगर कोई कार्यक्रम होना है, तब इसकी डिमांड और ज्यादा बढ़ जाती है।

फूलों का व्यापार जितना बड़ा होगा, उसमें मुनाफा भी उतना ही होगा। इस बिजनेस को कोई भी कर सकते हैं। बेहद कम निवेश के साथ इसे शुरू कर सकते हैं। जैसे-जैसे कमाई बढ़े, इसे और बड़ा कर सकते हैं।

कैसे करें शुरू

फूलों के बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको 1000-1500 वर्ग फुट जगह की जरूरत पड़ेगी। इसके बाद फूलों को हमेशा ताजा बनाए रखने के लिए फ्रिज की भी जरूरत पड़ेगी। फूलों की पैकिंग, डिलीवरी के लिए लोगों की जरूरत पड़ सकती है। इसमें किसानों से फूल खरीदने के लिए भी एक लोगों की जरूरत पड़ सकती है। अलग-अलग अवसरों पर कई तरह के फूलों की मांग रहती है। ऐसे में आपको फूलों की कई वैरायटी रखनी होगी। फूलों को काटने, बांधने और गुलदस्ता आदि बनाने के लिए भी कई उपकरणों की जरुरत होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें