Get App

Business Idea: फ्रोजन मटर का बिजनेस कर देगा मालामाल, लागत से 10 गुना तक होगी कमाई

Business Idea: फ्रोजन मटर की डिमांड हमेशा बनी रहती है। इससे कई तरह के प्रोडक्ट बनाए जाते हैं। फ्रोजन मटर का बिजनेस शुरू करने पर कम से कम 50-80 फीसदी तक मुनाफा मिल सकता है

Jitendra Singhअपडेटेड Nov 07, 2022 पर 7:59 AM
Business Idea: फ्रोजन मटर का बिजनेस कर देगा मालामाल, लागत से 10 गुना तक होगी कमाई
फ्रोजन मटर का बिजनेस शुरू करते ही आपकी मोटी कमाई होना शुरू हो जाएगी।

Business Idea: सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। जल्दी ही बाजार में मटर मिलने लगेगी। किसानों ने भी मटर की बुवाई कर दी है। मटर की फसल से किसान महज 3-4 महीने में ही तगड़ी कमाई कर लेते हैं। लेकिन अगर आप थोड़ा सा और स्मार्टनेस दिखाएं तो मोटा मुनाफा कमा सकते हैं। यहां बात हो रही है मटर को सीधे मंडियों में ना बेचकर उससे फ्रोजन मटर बनाने की। इस तरह आप फ्रोजन मटर का बिजनस शुरू कर सकते हैं। मटर की मांग पूरे साल रहती है लेकिन हरा मटर सिर्फ ठंड के समय में ही मिलता है। शादी-विवाह और अन्‍य आयोजनों में फ्रोजन मटर की ही सब्‍जी और अन्‍य चीजें बनाई जाती हैं।

फ्रोजन मटर का बिजनेस अपने घर के छोटे से कमरे से ही शुरू कर सकते हैं। हालांकि, बड़े स्‍तर पर बिजनेस करना चाहते हैं तो 4000 से 5000 वर्ग फुट जगह की जरूरत पड़ेगी। वहीं, छोटे स्‍तर पर बिजनेस शुरू करने पर हरी मटर छीलने के लिए कुछ मजदूरों की जरूरत होगी। बड़े लेवल पर आपको मटर छीलने वाली मशीनों की जरूरत पड़ेगी। साथ ही कुछ लाइसेंस भी चाहिए होंगे।

कैसे करें शुरू

अगर आप फ्रोजन मटर का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको सर्दियों में किसानों से हरी मटर खरीदनी होगी। आमतौर पर ताजी हरी मटर फरवरी महीने तक आराम से मिल जाती है। फ्रोजन मटर का बिजनेस अपने घर के छोटे से कमरे से ही शुरू कर सकते हैं। किसानों से मटर खरीदने के बाद आप इन्‍हें छीलने, धोने, उबालने और पैकिंग आदि के लिए मजदूरों की आवश्‍यकता होगी। ऐसा नहीं है कि आपको एक साथ ही सारी मटर खरीदनी होगी। आप रोज मटर खरीदकर उन्हें प्रॉसेस कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें