Get App

Business Idea: एक कमरे में सिर्फ 5,000 रुपये लगाकर शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी मोटी कमाई

Business Idea: गिफ्ट बास्केट को घर में महिलाएं भी टाइम पास के लिए शुरू कर सकती हैं। जन्मदिन, सालगिरह और दूसरी तरह के शुभ अवसर पर गिफ्ट बास्केट की मांग ज्यादातर शहरी क्षेत्रों में बढ़ती जा रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 17, 2022 पर 8:17 AM
Business Idea: एक कमरे में सिर्फ 5,000 रुपये लगाकर शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी मोटी कमाई
गिफ्ट बास्केट की मांग दिनों दिन बाजार में बढ़ती जा रही है। इस बिजनेस से बंपर कमाई की जा सकती है।

Business Idea: अगर आप किसी ऐसे बिजनेस की तलाश में है जहां मामूली लागत हो और घर बैठे अच्छी कमाई भी हो जाए। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस के बारे में बता रहें, घर की महिलाएं भी इस बिजनेस को चला सकती है। उनके पास अगर खाली टाइम है तो समय का सदुपयोग भी हो जाएगा और अच्छी खासी कमाई भी हो जाएगी। ये बिजनेस हैं गिफ्ट बास्केट बनाने (business making gift baskets) का। अगर आपको साज सजावट का काम करना पसंद है तो आप इस बिजनेस के जरिए अच्छी कमाई कर सकते हैं।

दरअसल, आज के समय में लोग ज्यादातर स्पेशल ओकेजन्स (Special Occasions) पर गिफ्ट बास्केट को खरीदना पसंद करते हैं। इसमें आमतौर पर लोग ज्यादा मोलभाव भी नहीं करते हैं। गिफ्ट बास्केट की मांग दिनों दिन बाजार में बढ़ती जा रही है। जन्मदिन, सालगिरह और दूसरी तरह के शुभ अवसर पर गिफ्ट बास्केट की मांग ज्यादातर शहरी क्षेत्रों में बढ़ती जा रही है।

जानिए क्या है गिफ्ट बास्केट बिजनेस

गिफ्ट बास्केट के बिजनेस में कई तरह के गिफ्ट देने के लिए एक टोकरी बनाई जाती है। जिसमें गिफ्ट को अच्छे से पैक करके दिया जाता है। आप इस टोकरी को घर में बना सकते हैं। आप अलग-अलग तरह के और अलग-अलग दामों के हिसाब से गिफ्ट बास्केट तैयार कर सकते हैं। आज के समय में कई कंपनियां गिफ्ट बास्केट बनाने का काम शुरू कर चुकी हैं। समय के साथ Gift packing के फील्ड में काफी बदलाव आया है। गिफ्ट बास्केट के बिजनेस में आपको बहुत ही कम निवेश करना है। इसे आप 5000 से 8000 रुपये में शुरू कर सकते हैं। इतने में आपकी इस बिजनेस से जुड़ी सारी जरूरतें पूरी हो जाएंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें