Get App

Business Idea: नौकरी के साथ सिर्फ एक कमरे में 5,000 रुपये लगाकर शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी बंपर कमाई

इस बिजनेस में घर की महिलाएं भी टाइम पास के लिए शुरू कर सकती हैं और हर महीने बेहतर कमाई होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 06, 2022 पर 8:28 AM
Business Idea: नौकरी के साथ सिर्फ एक कमरे में 5,000 रुपये लगाकर शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी बंपर कमाई
बेहद कम निवेश के साथ शुरू करें गिफ्ट बास्केट बनाने का बिजनेस

Business Idea: अगर आप किसी ऐसे बिजनेस की तलाश में है जहां मामूली लागत हो और घर बैठे अच्छी कमाई भी हो जाए। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस के बारे में बता रहें, घर की महिलाएं भी इस बिजनेस को चला सकती है। उनके पास अगर खाली टाइम है तो समय का सदुपयोग भी हो जाएगा और अच्छी खासी कमाई भी हो जाएगी। अगर आपको साज सजावट का काम करना पसंद है तो यह बिजनेस सोने पे सुहागा साबित होगा। ये बिजनेस हैं गिफ्ट बास्केट बनाने (business making gift baskets) का।

बता दें कि आज के समय में लोग ज्यादातर स्पेशल ओकेजन्स (Special Occasions) पर गिफ्ट बास्केट को खरीदना पसंद करते हैं और इसमें ज्यादा मोलभाव भी नहीं करते हैं, तो अगर आपको साज सजावट का काम करना पसंद है तो आप इस बिजनेस के जरिए अच्छी कमाई कर सकते हैं।

जानिए क्या है गिफ्ट बास्केट बिजनेस

गिफ्ट बास्केट के बिजनेस में कई तरह के गिफ्ट देने के लिए एक टोकरी बनाई जाती है। जिसमें गिफ्ट को अच्छे से पैक करके दिया जाता है। आप इस टोकरी को घर में बना सकते हैं। आप अलग-अलग तरह के और अलग-अलग दामों के हिसाब से गिफ्ट बास्केट तैयार कर सकते हैं। आज के समय में कई कंपनियां गिफ्ट बास्केट बनाने का काम शुरू कर चुकी हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें