Business Idea: देश में अब विदेशी सब्जियों, फलों डिमांड बढ़ने लगी है। ऐसे में किसान भी अब पारंपरिक खेती छोड़कर नई-नई फसलें उगा रहे हैं। इनमें से कुछ ऐसे फल भी हैं जो मूल रूप से भारत में नहीं होते, लेकिन डिमांड काफी है। ऐसे ही एक फल है कीवीष कीवी फल मूलरूप रूप से चीन का फल है। इसे चीनी करौदा भी कहा जाता है। भारत में भी अब कीवी का उत्पादन बढ़ने लगा है। नागालैंड में कीवी की सबसे ज्यादा बागवानी होती है। इसके लिए केन्द्र सरकार ने नागालैंड को कीवी स्टेट का दर्जा दिलाने में मदद शुरु कर दी है।