देश के किसान अब पारंपरिक खेती को छोड़कर नकदी फसल की ओर ध्यान दे रहे हैं। कुछ ऐसे ही किसान अब जोजोबा (Jojoba) की खेती में जुट गए हैं। यह एक विदेशी मूल का पौधा है। इसे होहोबा के नाम से भी जाना जाता है। इंटरनेशनल मार्केट में जोजोबा की काफी मांग है। भारत में भी अब इसकी खेती शुरू की गई है। यह फसल ज्यादातर रेगिस्तान वाले इलाकों में होती है। भारत में राजस्थान एक ऐसा राज्य है जहां की किसान ने फसल के जरिए लाखों की कमाई सालाना करते हैं।