Business Idea: कीवी की खेती से जल्द बन जाएंगे अमीर! लाखों रुपये की होगी कमाई, जानिए पूरा गणित

Business Idea: कीवी की देश-विदेश में भारी डिमांड है। यह चीन का मूल रूप से फल है। एक एकड़ में 24 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई हो सकती है। आज हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, नागालैंड, केरल, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश और मेघालय जैसे राज्यों के किसान बड़े पैमाने पर कीवी की बागवानी कर रहे हैं

अपडेटेड Nov 18, 2022 पर 8:25 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कीवी को चीनी करौंदा भी कहा जाता है। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है।

Business Idea: देश में अब विदेशी सब्जियों, फलों डिमांड बढ़ने लगी है। ऐसे में किसान भी अब पारंपरिक खेती छोड़कर नई-नई फसलें उगा रहे हैं। इनमें से कुछ ऐसे फल भी हैं जो मूल रूप से भारत में नहीं होते, लेकिन डिमांड काफी है। ऐसे ही एक फल है कीवी है। यह मूलरूप रूप से चीन का फल है। इसे चीनी करौदा भी कहा जाता है। भारत में भी अब कीवी का उत्पादन बढ़ने लगा है। नागालैंड में कीवी की सबसे ज्यादा बागवानी होती है। इसके लिए केन्द्र सरकार ने नागालैंड को कीवी स्टेट का दर्जा दिलाने में मदद शुरु कर दी है।

हालांकि नॉर्थ-ईस्ट (North-East) के दूसरे राज्यों में कीवी की फसल काफी होने लगी है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, नागालैंड, केरल, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश और मेघालय जैसे राज्यों के किसान बड़े पैमाने पर कीवी की बागवानी कर रहे हैं। लेकिन नागालैंड के मुकाबले में अभी वो बहुत पीछे हैं। कारोबारी बताते हैं कि एक हेक्टेयर बगीचे से 24 लाख के आमदनी हो सकती है। वहीं सेब के एक हेक्टेयर में बगीचा लगाने से मात्र 8.9 लाख कमाए जा सकते हैं। जबकि सब्जी उत्पादन जिनमें खासतौर से टमाटर से मात्र 2 से 2.5 लाख तक की ही आमदनी की जा सकती है।

ज्यादा तापमान वाले क्षेत्रों में कीवी की खेती करना संभव नहीं है। जहाँ ज्यादातार ठंडा मौसम रहता है वहीँ पर इस फल की खेती की जाती है। जहां सामान्यतः तापमान 30 डिग्री से ऊपर नहीं जाता। वहां कीवी की खेती (Kiwi Cultivation) की जा सकती है। देश के पहाड़ी और ठंडी जलवायु वाले राज्य में किसान इसकी खेती कर रहे हैं। केन्द्रीय कृषि और किसान कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का कहना है कि कीवी जैसे विदेशी फल का उत्पादन करने की दिशा में नागालैंड और अन्य उत्तर-पूर्वी राज्य बेहतर भूमिका निभा रहे हैं। कीवी उत्पादन से यहां के किसानों की आय बढ़ने के साथ ही बागवानी के क्षेत्र में भी विस्तार हुआ है। राज्य की अर्थ व्यवस्था को भी बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि नागालैंड को 'कीवी स्टेट' का दर्जा मिले। इस दिशा में काम करने की जरूरत है।

Business Idea: इस बिजनेस में बहुत कम पैसे लगाकर रोजाना होगी बंपर कमाई, जानिए कैसे करें शुरू


कीवी के फायदे

कीवी में विटामिन सी, संतरे से 5 गुना ज्यादा होता है। इसके अंदर 20 से भी ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं। कीवी फ्रूट में विटामिंस और पोटेशियम, कॉपर, फाइबर भी बड़ी मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में इसे सुपर फ्रूट भी कहा जाता है। करीब 70 ग्राम फ्रेश कीवी फ्रूट में विटामिन सी 50 फीसदी, विटामिन K एक फीसदी, कैल्शियम 10 फीसदी, फाइबर 8 फीसदी, विटामिन E 60 फीसदी, पोटैशियम 6 फीसदी पाया जाता है। इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट शरीर को रोगों से बचाने का काम करता है। यह शरीर में शरीर की रोग निरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।