Business Idea: लहसुन की खेती बना देगी अमीर, जानिए कैसे करें शुरू

Business Idea: लहसुन की खेती को नकदी फसल माना जाता है। कई सारे उत्पाद बनाने में इसका इस्तेमाल किया जाता है। लिहाजा 12 महीने लगातार इसकी मांग बनी रहती है। एक एकड़ में इसकी खेती के जरिए लाखों रुपये कमा सकते हैं

अपडेटेड Jun 30, 2022 पर 8:17 AM
Story continues below Advertisement
एक एकड़ में लहसुन की खेती से 10 लाख रुपये तक कमा सकते हैं।

Business Idea: अगर खेती के जरिए मोटी कमाई करना चाहते हैं तो हम आपको आज एक ऐसी खेती के बारे में बता रहे हैं। जिसमें आज कल के युवा नौकरी को छोड़कर इसमें हाथ अजमा रहे हैं और घर बैठे लाखों रुपये की मोटी कमाई कर रहे हैं। दरअसल, हम आपको बता रहे हैं लहसुन की खेती (Garlic Farming) के बारे में। इसकी खेती के जरिए पहली फसल में ही यानी 6 महीने के भीतर 10 लाख रुपये आसानी से कमा सकते हैं। लहसुन की खेती के जरिए किसानों लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं।

बता दें कि लहसुन एक नकदी फसल है। भारत में इसकी मांग साल भर बनी रहती है। मसाला से लेकर औषधि के रूप में इस्तेमाल होने के कारण यह आम भारतीय किचन का अहम हिस्सा है। लहसुन की खेती करने वाले लोग मालमाल हो जाएंगे। लेकिन इसके लिए कई बातों का ध्यान देना जरूरी है।

लहसुन की खेती कैसे करें


लहसुन की खेती को बारिश के मौसम खत्म होने के बाद ही शुरू करें। इस हिसाब से अक्टूबर और नवंबर का महीना ठीक रहता है। लहसुन की खेती उसकी कलियों से की जाती है। बुआई 10 सेमी की दूरी पर की जाती है, जिससे उसकी गांठ अच्छे से बैठ जाए। इसकी खेती मेड़ बनाकर की जानी चाहिए। इसकी खेती किसी भी मिट्टी में की जा सकती है। लेकिन उसी खेत में करना चाहिए जहां पानी नहीं रुके। यह फसल करीब 5-6 महीने में अच्छे से तैयार हो जाती है।

Business Idea: 10,000 रुपये क्विंटल बिकने वाले इस पौधे की करें खेती, किसान हो जाएंगे मालामाल

इस्तेमाल

लहसुन का उपयोग आचार, सब्जी, चटनी और मसाले के रूप में किया जाता है। हाई ब्लड प्रेशर, पेट रोग, पाचन संबंधी समस्या, फेफड़ा संबंधी समस्या, कैंसर, गठिया की बीमारी, नपुंसकता और खून की बीमारी के लिए भी लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। यह एंटी बैक्टिरिया और एंटी कैंसर गुणों के कारण बीमारियों में प्रयोग में लाई जाती है। आज के समय में लहसुन का इस्तेमाल सिर्फ मसालों तक ही नहीं रह गया है। अब प्रोसेसिंग कर पाउडर, पेस्ट और चिप्स समेत कई प्रोडक्ट तैयार किए जा रहे हैं, जिससे किसानों को अधिक लाभ हो रहा है।

कमाई

लहसुन की कई किस्में हैं। लहसुन एक एकड़ खेत में करीब 50 क्विंटल तक पैदावार हो सकती है। प्रति क्विंटल इस लहसून के 10000 से लेकर 21000 रुपये तक मिल जाते हैं। जबकि लागत प्रति एकड़ 40000 रुपये तक है। ऐसे में एक एकड़ में लहसुन की रिया वन किस्म की खेती कर किसान 5 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये की कमाई कर सकते हैं। बता दें कि रिया वन लहसुन की एक प्रकार की किस्म है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया वन की क्वालिटी अन्य लहसुन की किस्मों के मुकाबले बेहतर मानी जाती है। इसकी एक गांठ 100 ग्राम तक हो सकती है। एक गांठ में 6 से 13 कली तक होती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।