Get App

Business Idea: इस बिजनेस में नौकरी की टेंशन हो जाएगी खत्म, सिर्फ 6 साल में बन जाएंगे करोड़पति, जानिए कैसे

Business Idea: मालाबार नीम के पौधे 5 साल में ही इमारती लकड़ी देने लगते हैं। इन्हें ज्यादा खाद-पानी की जरूरत नहीं रहती है। इसकी सबसे खास बात ये है कि इसे दूसरी फसलों के साथ भी लगाया जा सकता है

Jitendra Singhअपडेटेड Nov 11, 2022 पर 8:04 AM
Business Idea: इस बिजनेस में नौकरी की टेंशन हो जाएगी खत्म, सिर्फ 6 साल में बन जाएंगे करोड़पति, जानिए कैसे
मालाबार नीम के पेड़ों से बंपर कमाई कर सकते हैं।

Business Idea: आज कल के इस अर्थयुग में बहुत से पढ़े लिखे लोग खेती की ओर रूख कर रहे हैं। अगर आप भी बेहद कम समय में करोड़पति बनना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसा आइडिया दे रहे हैं, जो सिर्फ 5 साल के भीतर आपको मालामाल कर देगा। आप मालाबार नीम की खेती (Malabar Neem Farming) करके अपनी किस्मत अजमा सकते हैं। इन पेड़ों को फसलों के साथ भी लगा सकते हैं। जिससे आपको अतिरिक्त जमीन की जरूरत नहीं पड़ेगी। मालाबार नीम या मेलिया डबिया इस पेड़ को कई नाम से जाना जाता है। मेलियासी वनस्पति परिवार से उत्पन्न, मालाबार नीम यूकेलिप्टस की तरह तेजी से बढ़ता है।

कैसे लगाएं पेड़

यह मालाबार नीम का पेड़ है जो साधारण नीम से थोड़ा अलग होता है। इसकी खेती सभी तरह की मिट्टी में आसानी से की जा सकती है। इसके लिए ज्यादा पानी की भी आवश्यकता नहीं पड़ती ये कम पानी में ही अच्छे से ग्रो कर सकते हैं। इसका बीज मार्च और अप्रैल महीने के दौरान बोना सबसे अच्छा माना जाता है। यह सभी प्रकार की मिट्टी में लगता है। मालाबार नीम के 4 एकड़ में 5000 पेड़ लगाए जा सकते हैं। जिसमें 2000 पेड़ खेत के बाहर वाली मेड़ पर और 3000 पेड़ खेत के अंदर मेड़ पर लगाए जा सकते हैं। इसके पौधों को लगाते ही 2 साल के भीतर 40 फुट तक ऊंचे हो जाते हैं। कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल के किसान इस पेड़ की खेती बड़े पैमाने पर कर रहे हैं।

Business Idea: नवंबर में करें 8000 रुपये क्विंटल बिकने वाले काले गेहूं की खेती, होगा छप्पर फाड़ मुनाफा

पांच साल में ही यह इमारती लकड़ी देने लायक हो जाते है। इसका पौधा एक साल में 08 फीट की ऊंचाई तक बढ़ता है। इसके पौधों में दीमक नहीं लगने की वजह से इसकी मांग ज्यादा है। इसकी लकड़ी प्लाईवुड उद्योग (Plywood Industry) के लिए सबसे पसंदीदा प्रजाति मानी जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें