Business Idea: जॉब की टेंशन खत्म! एक कमरे में उगाएं Microgreens, बेहतर सेहत के साथ होगी बंपर कमाई

Business Idea: खेती के जरिए भी लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं। ऐसे ही घर पर माइक्रोग्रीन्स उगाकर बंपर कमाई कर सकते हैं। सुबह नाश्ते या सलाद के रूप में माइक्रोग्रीन्स का सेवन करते है। ये स्प्राउट्स यानी अंकुरित आहार की तरह अनाज और सब्जियों के बीजों से ही उगाये जाते हैं

अपडेटेड Jan 09, 2023 पर 8:21 AM
Story continues below Advertisement
कोरोना काल के बाद से माइक्रोग्रीन्स की डिमांड में तेजी आई है

Business Idea: नए साल के मौके पर अगर आप अपनी कमाई बढ़ाना चाहते हैं तो आज आपकी उम्मीद पूरी हो सकती है। आजकल लोग खेती के जरिए लाखों रुपये कमा रहे हैं। ऐसे ही हम आपके लिए एक ऐसा बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं। जिसे आप घर से ही खेती की शुरुआत कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं माइक्रोग्रीन्स (microgreens farming) की खेती के बारे में। यह सेहत के लिए काफी फायदा करता है। कोरोना काल के बाद से इसकी डिमांड में तेजी आई है। इसकी खेती करना भी काफी आसान है। बदलती लाइफ स्टाइल के बीच माइक्रोग्रीन्स का चलन तेजी से बढ़ा है।

माइक्रोग्रीन्स एक प्रकार की पौधे की शुरुआती पत्तियों को कहते हैं। जैसे अगर आप मूली, सरसों, मूंग या कुछ और चीजों के बीज बो दें तो उनमें जो शुरुआती 2 पत्तियां आती हैं। वही माइक्रोग्रीन्स कहलाती हैं। जैसे ही ये 2 पत्तियां आती हैं, वैसे ही जमीन या सतह से थोड़ा ऊपर से इसे काट लिया जाता है। यानी माइक्रोग्रीन्स में पहली 2 पत्तियां और साथ ही उसका तना शामिल होता है।

माइक्रोग्रीन्स के फायदे


कुल मिलाकर माइक्रोग्रीन्स सब्जियों और अनाजों का ही छोटा पौधा होता है। यह सिर्फ 1-2 हफ्ते में उगकर तैयार हो जाता है। इन्हें सुबह नाश्ते में या सलाद के रूप में इसका सेवन करते है। ये स्प्राउट्स यानी अंकुरित आहार की तरह अनाज और सब्जियों के बीजों से ही उगाये जाते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर माइक्रोग्रीन्स खाने में काफी स्वादिष्ट होते हैं। दरअसल, ये होते तो अनाजों का छोटा रूप ही हैं। लेकिन इनमें अनाजों के मुकाबले 40 फीसदी तक ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में अगर घर पर ही कम समय में पोषण चाहिये तो अपने किचन गार्डन में माइक्रोग्रीन्स की खेती कर सकते हैं। आमतौर पर आप तौर पर आप मूली, शलजम, सरसों, मूंग, चना, मटर, मेथी, बेसिल, गेंहू, मक्का आदि के माइक्रोग्रीन्स खा सकते हैं। इनसे मिलने वाला पोषण से आप चुस्त दुरुस्त रह सकते हैं।

Business Idea: फूलों के बिजनेस से फैलेगी मुनाफे की खुशबू, जल्द बन जाएंगे लखपति, जानिए कैसे

खेती का तरीका

माइक्रोग्रीन्स की खेती करना बहुत ही आसान है। इसकी खेती सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे कोई भी और कहीं से भी शुरू कर सकते हैं। माइक्रोग्रीन्स की खेती आप किसी भी गमले या छोटे से गहरे बर्तन में कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले किसी भी गमले, छोटे से गहरे बर्तन में मिट्टी या फिर कोकोपीट लेकर उसमें आर्गेनिक खाद मिला दें। इसके बाद जो भी फसल करनी हो उसके बीज को उन गमलों में डाल दें।

माइक्रोग्रीन्स का बिजनेस

इसका बिजनेस करना चाहते हैं तो घर के एक कमरे में ही इसकी यूनिट बनाई जा सकती है। इसकी शुरुआत छत पर भी की जा सकती है। एक बार जब माइक्रोग्रीन्स अंकुरित हो जाते हैं। सूरज की रोशनी उनके लिए काफी फायदेमंद होती है। वहीं कमरे में आर्टिफिशियल लाइट के जरिए इनको रोशनी पहुंचाई जा सकती है। इसके बाद जैसे-जैसे माइक्रोग्रीन्स अंकुरित होने लगें। वैसे-वैसे इनको काटकर बाजार में बेचा जा सकता है और बड़े पैमाने पर इस बिजनेस को करके लाखों रुपये की कमाई की जा सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।