Get App

Business Idea: जॉब की टेंशन खत्म! एक कमरे में उगाएं Microgreens, बेहतर सेहत के साथ होगी बंपर कमाई

Business Idea: खेती के जरिए भी लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं। ऐसे ही घर पर माइक्रोग्रीन्स उगाकर बंपर कमाई कर सकते हैं। सुबह नाश्ते या सलाद के रूप में माइक्रोग्रीन्स का सेवन करते है। ये स्प्राउट्स यानी अंकुरित आहार की तरह अनाज और सब्जियों के बीजों से ही उगाये जाते हैं

Jitendra Singhअपडेटेड Jan 09, 2023 पर 8:21 AM
Business Idea: जॉब की टेंशन खत्म! एक कमरे में उगाएं Microgreens, बेहतर सेहत के साथ होगी बंपर कमाई
कोरोना काल के बाद से माइक्रोग्रीन्स की डिमांड में तेजी आई है

Business Idea: नए साल के मौके पर अगर आप अपनी कमाई बढ़ाना चाहते हैं तो आज आपकी उम्मीद पूरी हो सकती है। आजकल लोग खेती के जरिए लाखों रुपये कमा रहे हैं। ऐसे ही हम आपके लिए एक ऐसा बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं। जिसे आप घर से ही खेती की शुरुआत कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं माइक्रोग्रीन्स (microgreens farming) की खेती के बारे में। यह सेहत के लिए काफी फायदा करता है। कोरोना काल के बाद से इसकी डिमांड में तेजी आई है। इसकी खेती करना भी काफी आसान है। बदलती लाइफ स्टाइल के बीच माइक्रोग्रीन्स का चलन तेजी से बढ़ा है।

माइक्रोग्रीन्स एक प्रकार की पौधे की शुरुआती पत्तियों को कहते हैं। जैसे अगर आप मूली, सरसों, मूंग या कुछ और चीजों के बीज बो दें तो उनमें जो शुरुआती 2 पत्तियां आती हैं। वही माइक्रोग्रीन्स कहलाती हैं। जैसे ही ये 2 पत्तियां आती हैं, वैसे ही जमीन या सतह से थोड़ा ऊपर से इसे काट लिया जाता है। यानी माइक्रोग्रीन्स में पहली 2 पत्तियां और साथ ही उसका तना शामिल होता है।

माइक्रोग्रीन्स के फायदे

कुल मिलाकर माइक्रोग्रीन्स सब्जियों और अनाजों का ही छोटा पौधा होता है। यह सिर्फ 1-2 हफ्ते में उगकर तैयार हो जाता है। इन्हें सुबह नाश्ते में या सलाद के रूप में इसका सेवन करते है। ये स्प्राउट्स यानी अंकुरित आहार की तरह अनाज और सब्जियों के बीजों से ही उगाये जाते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर माइक्रोग्रीन्स खाने में काफी स्वादिष्ट होते हैं। दरअसल, ये होते तो अनाजों का छोटा रूप ही हैं। लेकिन इनमें अनाजों के मुकाबले 40 फीसदी तक ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में अगर घर पर ही कम समय में पोषण चाहिये तो अपने किचन गार्डन में माइक्रोग्रीन्स की खेती कर सकते हैं। आमतौर पर आप तौर पर आप मूली, शलजम, सरसों, मूंग, चना, मटर, मेथी, बेसिल, गेंहू, मक्का आदि के माइक्रोग्रीन्स खा सकते हैं। इनसे मिलने वाला पोषण से आप चुस्त दुरुस्त रह सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें