Get App

Business Idea: मोबाइल से जुड़ा यह बिजनेस कर देगा मालामाल, कम पैसे में ऐसे करें शुरू

Business Idea: आज कल मार्केट में मोबिल कवर की डिमांड काफी ज्यादा है। मोबाइल कवर प्रिंट का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसमें बेहद मामूली निवेश करके घर बैठे बंपर कमाई कर सकते हैं। इसे आप नौकरी के साथ भी शुरू कर सकते हैं। इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से भी बिक्री कर सकते हैं

Jitendra Singhअपडेटेड Jan 06, 2023 पर 8:31 AM
Business Idea: मोबाइल से जुड़ा यह बिजनेस कर देगा मालामाल, कम पैसे में ऐसे करें शुरू
छोटी मशीन से एक बार में 3-4 मोबाइल कवर प्रिंट कर सकते हैं

Business Idea: अगर आप नौकरी के साथ कम लागत में कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो हम आपको एक बेहतर बिजनेस आइडिया दे रहे हैं। यह एक ऐसा बिजनेस है, जिसकी मार्केट में काफी डिमांड है और इसकी डिमांड दिनों दिन बढ़ती जाएगी। यह बिजनेस है मोबाइल फोन के कवर (Mobile Phone Cover) का। यह एक लो कॉस्ट बिजनेस है जिसे आप बेहद कम पैसों में ही शुरू करके तगड़ी कमाई कर सकते हैं। इसे आप चाहें तो अपनी जॉब के साथ ही साइड बिजनेस के रूप में भी कर सकते हैं। वैसे भी आजकल मोबाइल (Mobile Phones) लोगों के जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है।

आजकल बहुत से लोग मोबाइल को सुरक्षित करने के साथ नए और स्टाइलिश लुक देने के लिए प्रिंटेड मोबाइल कवर का उपयोग करते हैं। ऐसे में हर दिन जितना मोबाइल बिक रहे हैं उससे दस गुना ज्यादा मोबाइल कवर भी बिक रहे हैं। ट्रेंडी कलर्स लोगों को ज्यादा पसंद आ रहे हैं।

इन चीजों की होगी जरूरत

मोबाइल कवर का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी। इसे आप छोटी सी जगह में शुरू कर सकते हैँ। इसके लिए लैपटॉप या कंप्यूटर और कुछ छोटी मशीनों की जरूरत होगी। इन मशीनों के जरिए आप 3 से 4 मोबाइल कवर को प्रिंट कर सकते हैं। इसके साथ ही बाकी कलर आदि सामान और प्लास्टिक जैसी चीजों की जरूरत भी पड़ेगी। ये पूरा सामान करीब 60000-65,000 रुपये में मिल जाएगा। इसके बाद आप मोबाइल कवर का बिजनेस आसानी से शुरू कर सकते हैं। इसमें आपको बैक कवर प्रिंट करने में 10 मिनट का समय लगेगा। एक बार जब आपका कारोबार चल पड़ेगा तो इससे इनकम भी शुरू हो जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें