Business Idea: सिर्फ 5,000 रुपये में शुरू करें यह सुपरहिट बिजनेस, लागत से 4-5 गुना होगी कमाई

Business Idea: आप घर बैठे बेहद कम निवेश के साथ मोबाइल एक्सेसरीज का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसमें घाटा लगने के बेहद कम ही आसार हैं। इस बिजनेस को आप पार्ट टाइम या फुल टाइम दोनों तरीकों से कर सकते हैं। इस बिजनेस का कोई सीजन नहीं है। हमेशा इसकी डिमांड बनी रहती है

अपडेटेड Dec 31, 2022 पर 8:32 AM
Story continues below Advertisement
मोबाइल एक्सेसरीज के बिजनेस में 12 रूपये का सामान 50 रुपये तक में आसानी से बेच सकते हैं

Business Idea: अगर आप किसी ऐसे बिजनेस की तलाश में हैं। जिसमें लागत बेहद कम हो और कमाई बंपर हो, तो आज हम आपके लिए बेहतर बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं। हम आपको मोबाइल एक्सेसरीज (Mobile Accessories) बिजनेस के बारे में जानकारी दे रहे हैं। आज कल बाजार में इसकी डिमांड बहुत ज्यादा है। सबसे खास बात ये है कि इसका कोई सीजन नहीं है। यानी हमेशा एक्सेसरीज की जरूरत पड़ती है। त्योहारों के मौसम में इसका बिजनेस और तेजी से बढ़ता है।

आज के समय में मोबाइल के लिए कई सारी चीजे जैसे चार्जर, ईयरफोन, Bluetooth, फैन, लाइट, कई तरह के केबल, लाइटिंग स्पीकर, मोबाइल स्टैंड, कार्ड रीडर, साउंडबार स्पीकर आ गए है। बाजार में इन प्रोडक्ट्स की काफी डिमांड है। अगर आप अभी इस बिजनेस को शुरू करते हैं तो तुरंत बंपर कमाई शुरू हो सकती है।

कैसे करें शुरू


मोबाइल एक्सेसरीज का बिजनेस शुरू करते समय सबसे पहले पता कर लें कि इन दिनों कौन सी एक्सेसरीज ज्यादा ट्रेंड में है। उसके बाद ही सामान खरीदें। बहुत ज्यादा सामान एक साथ न खरीदें। अगर आप अलग-अलग कैटेगरी का सामान ख़रीदते हैं तो इससे ग्राहकों को फायदा होगा। उन्हें कई कैटेगरी में सामान देखने को मिल जाएगा। ऐसे में सबसे ज्यादा संभावना ये बढ़ेगी कि कोई न कोई ग्राहक प्रोडक्ट खरीद ही लेगा। आप चाहें तो पब्लिक एरिया में छोटी सी स्टाल लगाकर या पब्लिक एरिया में घूम घूम कर भी इस बिजनेस को कर सकते हैं। यह एक ऐसा बिजनेस है, जिसे पार्ट टाइम या फुल टाइम कर सकते हैं।

Business Idea: नौकरी की टेंशन हो जाएगी खत्म, शुरू करें यह सुपरहिट बिजनेस, घर बैठे लाखों रुपये की होगी कमाई

कितनी होगी कमाई

मोबाइल एक्सेसरीज का बिजनेस बहुत ही अच्छा बिजनेस है। इस बिजनेस में लागत से 2-3 गुना मुनाफा आसानी से मिल जाता है। मान लीजिए अगर आपने कोई सामान 12 रूपये में खरीदा है तो उसे 50 रुपये तक में आसानी से बेच सकते हैं। ग्राहक भी इसे खुशी-खुशी खरीद लेगा। इसके अलावा इस बिजनेस की खासियत यह है कि इसे आप चाहे तो शुरुआत में 5,000 रुपये लगाकर शुरू कर सकते हैं। जैसे-जैसे कमाई बढ़े, इसमें निवेश बढ़ाते जाएं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।