Get App

Business Idea: इस बिजनेस में रोजाना होगी बंपर कमाई, घर बैठे करें शुरू

Business Idea: मुरमुरा या लाई बनाने मे 10 से 20 रुपये प्रति किलोग्राम तक लागत आती है। बड़े- बड़े मॉल्स में भी इसकी सप्लाई होती है। बड़े रिटेल स्टोर में बेहतर पैकेजिंग के साथ इसकी बिक्री होती है। इसे रिटेल या होलसेल में बेचकर मोटी कमाई कर सकते हैं

Jitendra Singhअपडेटेड Jan 05, 2023 पर 8:21 AM
Business Idea: इस बिजनेस में रोजाना होगी बंपर कमाई, घर बैठे करें शुरू
मुरमुरा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाकर लाखों रुपये महीना कमा सकते हैं

Business Idea: अगर आप जॉब से थक गए हैं या अब नौकरी की जगह किसी बिजनेस की तलाश में हैं तो ये लेख आपके लिए ही है। हम आपको एक ऐसे खाद्य उत्पाद के बारे में बता रहे हैं। जिसका बिजनेस कर आपका आराम से हर महीने लाखों की कमाई कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं मुरमुरा मेकिंग बिजनेस (Murmura Making Business - Puffed Rice) यानी लाई बनाने का कारोबार। बता दें कि Puffed Rice को हिंदी मे मुरमुरा या लाई कहते हैं। मुरमुरा यानी लाई को पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में झाल मुरही के तौर पर ज्यादा पसंद किया जाता है।

इसी तरह puffed rice को अलग-अलग जगहों पर अलग तरह के recipes के साथ तैयार किया जाता है। मुंबई में इसे भेलपूरी और बेंगलुरु में चुरमुरी के रूप में खाते हैं। यहां तक कि इसे भगवान के लिए प्रसाद के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं।

लागत

खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत मुरमुरा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने पर एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की है। इस प्रोजेक्ट रिपोर्ट के मुताबिक, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए कुल 3.55 लाख रूपये का खर्चा आएगा। यदि आपके पास इस बिजनेस को शुरू करने के लिए पैसे नहीं है तो फिर प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत लोन लिया जा सकता है। आप इस प्रोजेक्ट कॉस्ट के आधार पर लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। मुरमुरा यानी लाई की खपत देश के कोने-कोने में है। अमीर या गरीब सभी इसे बड़े चाव से खाते हैं। इतना ही नहीं स्ट्रीट फूड के तौर पर भी उपयोग किया जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें