Get App

Business Idea: ये छोटे बिजनेस बदल देंगे आपकी किस्मत, एक बार शुरू किया तो होगी अंधाधुंध कमाई

Business Idea: अगर आप नौकरी के साथ अतिरिक्त कमाई करना चाहते हैं तो साबुन, तेल, केले के चिप्स जैसे बिजनेस शुरू कर मोटी कमाई कर सकते हैं। ये ऐसे बिजनेस हैं, जिनमें लागत बेहद कम आती है। इन बिजनेस को शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन भी हासिल कर सकते हैं

Jitendra Singhअपडेटेड May 12, 2023 पर 8:15 AM
Business Idea: ये छोटे बिजनेस बदल देंगे आपकी किस्मत, एक बार शुरू किया तो होगी अंधाधुंध कमाई
छोटे पैमाने पर बिजनेस शुरू कर बंपर कमाई कर सकते हैं

Business Idea: आज कल के इस अर्थयुग में पैसों का ही बाजार है। पैसे कमाने के बहुत से तरीके हैं। कुछ लोग नौकरी के जरिए पैसे कमाते हैं। कुछ बिजनेस के जरिए कमाई करते हैं। वहीं कुछ लोग खेती के जरिए भी कमाई करते हैं। इन दिनों के खेती जरिए भी बंपर कमाई की जा सकती है। इसके लिए आपको पारंपरिक खेती छोड़कर नकदी फसल पर ध्यान देना होगा। वैसे भी कोरोना वायरस महामारी के बाद बिजनेस का चलन तेजी से बढ़ा है। आप भी घर बैठे अपना खुद का बिजनेस शुरू कर बंपर कमाई कर सकते हैं। आज हम आपको साबुन, तेल, केले के चिप्स जैसे कुछ ऐसे बिजनेस के बारे में बता रहे हैं। जिनसे रोजाना तगड़ी कमाई कमाई कर सकते हैं।

कुछ ऐसे बिजनेस हैं, जिन्हें मामूली निवेश के साथ शुरू कर सकते हैं। आपको बड़ी जगह या मोटी रकम लगाने की जरूरत नहीं है। छोटे पैमाने पर आराम से घर बैठे शुरू कर सकते हैं।

तेल के बिजनेस से करें मोटी कमाई

खाने का तेल इन दिनों काफी महंगा हो गया है। तेल का बिजनेस मोटी कमाई वाला माना जाता है। बेहद कम जगह पर ऑयल मिल एक्सपेलर लगाकर खाने के तेल का बिजनेस शुरू किया जा सकता है। पहले सरसों का तेल निकालने के लिए बड़ी मशीनें आती थी। अब छोटी मशीने भी आने लगी हैं। इन्हें लगाने के लिए ज्यादा जगह की जरूरत नहीं होती है। गांव हो या शहर खाने के तेल की मांग हर जगह रहती है। ये ऑयल एक्सपेलर 2 लाख रुपये तक मिल जाएंगे। पूरे सेट-अप को लगाने में 3-4 लाख रुपये खर्च होंगे। सीधे किसानों से संपर्क करके उनसे कच्चा माल खरीद सकते हैं। टीन या बोतलों में पैक करके इसे बेचा जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें