Business Idea: केले के तने को किसान फेंक देते हैं, लेकिन यह बना देगा करोड़पति जानिए कैसे

Business Idea: किसान केले के तने को बेकार समझकर फेक देते हैं। ऐसे में इससे जैविक खाद बनाकर किसान मालामाल हो जाएंगे

अपडेटेड Aug 01, 2022 पर 8:15 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
केले के तने की जैविक खाद बनाकर मोटी कमाई की जा सकती है।

Business Idea: इन दिनों पढ़े लिखे लोग भी खेती की ओर रूख कर रहे हैं। वो नई-नई तकनीकी का इस्तेमाल करके खेती को बंपर मुनाफे वाला बिजनेस बना रहे हैं। अगर आप भी खेती के जरिए बंपर कमाई करना चाहते हैं, तो आज हम आपको एक बेहतर आइडिया दे रहे हैं। हम एक ऐसे प्रोडक्ट के बारे में चर्चा कर रहे हैं। जिसे किसान बेकार समझकर फेक देते हैं। लेकिन यही प्रोडक्ट किसानों के लिए बंपर कमाई का बेहतर जरिया बन सकता है।

हम बात कर रहे हैं केले के तने से जैविक खाद बनाने के बारे में। आमतौर पर किसान केले के तने को बेकार समझकर खेत में छोड़ देते हैं। इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। साथ ही मिट्टी की उपजाऊ शक्ति में भी कमजोरी आती है। ऐसे इस तने की जैविक खाद बनाकर मोटी कमाई की जा सकती है।

कैसे बनाएं जैविक खाद


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केले तने से जैविक खाद बनाने के लिए सबसे पहले एक गड्ढा बनाया जाता है। जिसमें केले के तने को डाल दिया जाता है। फिर उसमें गोबर और खरपतवार को भी डाल दी जाती है। इसके बाद डिकंपोजर का छिड़काव किया जाता है। कुछ दिनों में ये पौधा खाद के तौर पर तैयार हो जाता है। जिसके इस्तेमाल से किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। खेतों में किसान कम रासायनिक उर्वरक का इस्तेमाल करें इसके लिए भी सरकार किसानों को इस तरह के जैविक खाद का बनाने और इसके इस्तेमाल की सलाह देती रही है।

Business Idea: इस बैंक के साथ शुरू करें बिजनेस, हर महीने होगी मोटी कमाई, जानिए कैसे

बता दें कि सरकार जैविक खाद को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के उपाय कर रही है। इसके लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही किसानों को ट्रेनिंग भी मुहैया कराई जाती है। जैविक खाद के इस्तेमाल से जमीन की उपजाऊ शक्चत बनी रहेगी। इसके साथ ही लोगों को प्रदूषण मुक्त अनाज मिलेगा। जिससे तमाम तरह की बीमारियों से बचा जा सकेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।