Business Idea: कई लोग ऐसे हैं जिन्हें नौकरी से ज्यादा बिजनेस में दिलचस्पी होती है और हो भी क्यों ना। कोरोना काल ने बिजनेस की अहमियत को दोगुना कर दिया है। अगर ऐसे में आप भी कोई नया बिजनेस शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं तो जरूरी है पहले उसकी पूरी जानकारी हासिल कर लें। हम आपको एक ऐसे खास बिजनेस के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं। जिसे शुरू कर आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। ये बिनजेस है आलू के चिप्स (Potato Chips Manufacturing Business) बनाने का। इसके चिप्स को स्नैक के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। आप इस बिजनेस को सिर्फ 850 रुपये की एक मशीन खरीदकर शुरू कर सकते हैं। बाद में आप इसमें और निवेश करके इसे बड़े पैमाने पर कर सकते हैं।
