Business Idea: अनानास यानी पाइनएप्पल (Pineapple) खाने से कई तरह के फायदे होते हैं। यह भूख बढ़ाने से लेकर पेट संबंधी कई दिक्कतों को खत्म करने में उपयोगी है। बाजार में इसकी अच्छी खासी कीमत बनी रहती है। मौजूदा समय में पाइनएप्पल की खेती (Pineapple Cultivation) बहुत कम लोग करते हैं, लेकिन आप इसकी खेती से अच्छी मुनाफा हासिल कर सकते हैं। कई राज्यों में 12 महीने अनानास की खेती की जाती है।
अनानास की खेती के साथ सबसे अच्छी बात ये है कि इसे साल में कई बार किया जा सकता है। अन्य फसलों के मुकाबले अनानास में मुनाफा कमाने का बेहतर अवसर रहता है। अनानास को गर्म मौसम का पल माना जाता है। हालांकि इसकी खेती साल भर की जा सकती है।
पाइनएप्पल का पौधा कैक्टस प्रजाति का होता है। इसका रखरखाव भी बेहद सान है। इसके साथ ही मौसम को लेकर भी ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत नहीं पड़ती है। केरल जैसे कई प्रदेशों में किसान 12 महीने ही इसकी खेती करते हैं। इसके पौधों को अन्य पौधों के मुकाबले सिंचाई की कम जरूरत पड़ती है। इसकी बुवाई से लेकर फल पकने तक करीब 18 से 20 महीने लग जाते हैं। फल पकने पर उसका रंग लाल-पीला होना शुरू हो जाता है। जिसके बाद इसकी तुड़ाई का काम शुरू किया जाता है।
अनानास के पौधों पर एक ही बार फल लगते हैं। यानी आप एक लॉट में सिर्फ एक बार ही अनानास हासिल कर सकते हैं। इसके बाद दूसरे लॉट के लिए फिर से फसल उगानी होती है। कई तरह के रोगों में अनानास खाया जाता है। लिहाजा बाजार में इसकी मांग ज्यादा रहती है। बाजार में यह फल करीबन 150 से 200 रुपये प्रति किलो बिक जाता है। ऐसे में अगर प्रति हेक्टेयर किसान 30 टन अनानास का भी उत्पादन करें तो लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं।