Get App

Business Idea: किसी भी मौसम में शुरू करें यह सुपरहिट बिजनेस, जल्द हो जाएंगे मालामाल

Business Idea: अनानास की खेती के जरिए बंपर कमाई की जा सकती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे साल के किसी भी मौसम में उगाया जा सकता है

Jitendra Singhअपडेटेड Nov 08, 2022 पर 7:44 AM
Business Idea: किसी भी मौसम में शुरू करें यह सुपरहिट बिजनेस, जल्द हो जाएंगे मालामाल
अनानास की खेती से लागत कम और दोगुना आमदनी हासिल की जा सकती है।

Business Idea: अनानास यानी पाइनएप्पल (Pineapple) खाने से कई तरह के फायदे होते हैं। यह भूख बढ़ाने से लेकर पेट संबंधी कई दिक्कतों को खत्म करने में उपयोगी है। बाजार में इसकी अच्छी खासी कीमत बनी रहती है। मौजूदा समय में पाइनएप्पल की खेती (Pineapple Cultivation) बहुत कम लोग करते हैं, लेकिन आप इसकी खेती से अच्छी मुनाफा हासिल कर सकते हैं। कई राज्यों में 12 महीने अनानास की खेती की जाती है। अनानास की खेती के साथ सबसे अच्छी बात ये है कि इसे साल में कई बार किया जा सकता है। अन्य फसलों के मुकाबले अनानास में मुनाफा कमाने का बेहतर अवसर रहता है।

अनानास की खेती

पाइनएप्पल का पौधा कैक्टस प्रजाति का होता है। इसका रखरखाव भी बेहद सान है। इसके साथ ही मौसम को लेकर भी ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत नहीं पड़ती है। केरल जैसे कई प्रदेशों में किसान 12 महीने ही इसकी खेती करते हैं। इसके पौधों को अन्य पौधों के मुकाबले सिंचाई की कम जरूरत पड़ती है। इसकी बुवाई से लेकर फल पकने तक करीब 18 से 20 महीने लग जाते हैं। फल पकने पर उसका रंग लाल-पीला होना शुरू हो जाता है। जिसके बाद इसकी तुड़ाई का काम शुरू किया जाता है। अनानास को गर्म मौसम का फल माना जाता है। हालांकि इसकी खेती साल भर की जा सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें