Get App

Business Idea: कम लागत में इससे आसान बिजनेस नहीं मिलेगा, लाखों कमाने का शानदार मौका

Business Idea: आप पोहा बनाने का बिजनेस से मोटी कमाई कर सकते हैं। इसे शुरू करने के लिए सरकार से मदद भी मिलती है। इस बिजनेस की डिमांड हर मौसम में बनी रहती है। पोहा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के बिजनेस की शुरुआत करने के लिए कम से कम लगभग 25,000 रुपए का इंतजाम करना पड़ेगा

Jitendra Singhअपडेटेड May 30, 2023 पर 4:35 PM
Business Idea: कम लागत में इससे आसान बिजनेस नहीं मिलेगा, लाखों कमाने का शानदार मौका
पोहा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से हर महीने कम से कम 1.40 लाख रुपये कमा सकते हैं

Business Idea: अगर आप कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसा आइडिया दे रहे हैं, जिसे मामूली निवेश के साथ शुरू कर सकते हैं। यह एक ऐसा बिजनेस है, जिसके बिना लोगों का सुबह का नाश्ता अधूरा रहता है। हम आपको बता रहे हैं पोहा बनाने की यूनिट (Poha Manufacturing) के बारे में। यह एक अच्छा बिजनेस है। इसकी हर महीने डिमांड बनी रहती है। सर्दी हो या गर्मी हर महीने लोग बड़े चाव से खाते हैं। ऐसे में इस बिजनेस के लिए कोई खास सीजन मायने नए रखता है।

पोहा को न्यूट्रिटिव फूड माना जाता है। इसे ज्‍यादातर नाश्ते के रूप में खाया जाता है। इसे बनाना और पचाना दोनों आसान है। यही वजह है कि पोहा का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में आप पोहा मैन्‍युफैक्‍चरिंग यूनिट लगाकर अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

कितनी आएगी लागत?

खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन (Khadi and Village Industries Commission-KVIC) की एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट के मुताबिक, पोहा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में करीब 2.43 लाख रुपये की लागत आती है। इसमें 90 फीसदी तक आपको लोन मिल जाएगा। ऐसे में आपको पोहा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के बिजनेस की शुरुआत करने के लिए करीब 25,000 रुपये का इंतजाम करना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें