Business Idea: पोहा से हर मौसम में करें तगड़ी कमाई, कम पैसे लगाकर ऐसे करें शुरू

Business Idea: नौकरी के साथ में आप पोहा बनाने का बिजनेस शुरू कर सकते हैं, इसमें सरकारी मदद भी ले सकते हैं। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए कम से कम 25,000 रुपये का इंतजाम करना पड़ेगा। बाकी पैसों की व्यवस्था लोन के जरिए हो जाएगी। पोहा को न्यूट्रिटिव फूड माना जाता है। इसे बनाना और पचाना दोनों आसान है

अपडेटेड Oct 16, 2023 पर 9:21 AM
Story continues below Advertisement
Business Idea: पोहा की डिमांड दिनों दिन बढ़ती जा रही है। सर्दी हो या गर्मी हर मौसम में इसकी बिक्री बनी रहती है।

Business Idea: अगर आप भी कोई अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए शानदार बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं। इस बिजनेस को शुरू करने में बहुत कम पैसे खर्च होंगे। यह एक ऐसा बिजनेस है जिसकी हर महीने बंपर डिमांड रहती है। इसके बिना लोगों का सुबह का नाश्ता अधूरा रहता है। हम आपको बता रहे हैं पोहा बनाने की यूनिट (Poha Manufacturing) के बारे में। पोहा को न्यूट्रिटिव फूड माना जाता है। इसे बनाना और पचाना दोनों आसान है। यही वजह है कि पोहा का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है।

सर्दी हो या गर्मी हर महीने लोग इसे बड़े चाव (स्वाद) के साथ खाते हैं। इस बिजनेस को शुरू कर आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। ऐसे में आप पोहा मैन्‍युफैक्‍चरिंग यूनिट लगाकर अपना बिजनेस शुरू (profitable business) कर सकते हैं।

पोहा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के बिजनेस में लागत


खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन (Khadi and Village Industries Commission/KVIC) की एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट के मुताबिक, पोहा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में करीब 2.43 लाख रुपये की लागत आती है। इसमें 90 फीसदी तक आपको लोन मिल जाएगा। ऐसे में आपको पोहा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के बिजनेस की शुरुआत करने के लिए करीब 25,000 रुपये का इंतजाम करना होगा।

पोहा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में सामान की जरूरत

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए करीब 500 वर्ग फुट की जगह की जरूरत पड़ती है। एक पोहा मशीन, भट्टी, पैकिंग मशीन और ड्रम समेत छोटे-मोटे सामानों की जरूरत पड़ेगी। KVIC की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस बिजनेस की शुरुआत में थोड़ा कच्चा माल लाएं, फिर इसकी मात्रा धीरे-धीरे बढ़ाते जाएं। इस तरह अनुभव भी अच्छा मिलेगा, साथ ही बिजनेस भी बढ़ेगा।

Business Idea: मोबाइल फोन की कवर की बढ़ी डिमांड, हर महीने होगी बंपर कमाई, जानिए कैसे करें शुरू

पोहा से कमाई

प्रोजेक्‍ट रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोजेक्‍ट शुरू करने के बाद आपको रॉ मैटिरियल लेना होगा। इस पर करीब 6 लाख रुपये का खर्च होंगे। इसके अलावा 50,000 रुपये अन्य जगह खर्च होंगे। इस तरह करीब 1000 क्विंटल पोहा का प्रोडक्‍शन करेंगे। जिस पर कॉस्‍ट ऑफ प्रोडक्‍शन 8.60 लाख रुपये आएगी। आप 1000 क्विंटल पोहा लगभग 10 लाख रुपये में बेच सकते हैं। यानी आपको करीब 1.40 लाख रुपये की कमाई हो सकती है।

ऐसे मिलेगा लोन

KVIC की इस रिपोर्ट के मुताबिक, अगर आप प्रोजेक्‍ट रिपोर्ट तैयार करते हैं और ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत लोन अप्लाई करते हैं तो करीब 90 फीसदी लोन मिल सकता है। KVIC द्वारा हर साल विलेज इंडस्‍ट्री को प्रमोट करने के लिए लोन दिया जाता है। आप भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।